Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गिरफ्तार हो गया मेहुल चोकसी, लेकिन भारत लाना कितना मुश्किल? जानें Mehul Choksi के वकील ने क्या कहा?

हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) चिकित्सा उपचार के लिए बेल्जियम गया था जिसके बाद से वह वहीं था. भारत छोड़ने के बाद से वह 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था.

Mehul Choksi

मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार.

Mehul Choksi Arrested: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर शनिवार को यह गिरफ्तारी की गई. चोकसी के वकील विजय अग्रवाल का कहना है कि उनके मुवक्किल का प्रत्यर्पण आसान नहीं होगा, क्योंकि संजय भंडारी मामले में भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को भी खारिज कर दिया गया था.

Mehul Choksi के बारे में कानूनी राय

इस साल की शुरुआत में, लंदन की एक अदालत ने भारत की जेल प्रणाली के भीतर ‘यातना और प्रणालीगत दुरुपयोग के जोखिम’ का हवाला देते हुए, धन शोधन और कर चोरी के आरोपों में भारतीय अधिकारियों द्वारा वांछित रक्षा सलाहकार भंडारी के प्रत्यर्पण को रोक दिया था.

विजय अग्रवाल ने कहा, “उनके लिए अपील दायर की जाएगी. अगर कोई व्यक्ति वहां के इलाज से खुश है, तो उसे वहीं इलाज करवाना चाहिए. पत्नी, वकील और डॉक्टर को अपनी पसंद का विकल्प होना चाहिए. लोग अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजते हैं, तो आप पूछेंगे की वह भारत में शिक्षा क्यों नहीं लेते? यह व्यक्ति की व्यक्तिगत पसंद है. इसके अलावा, भारत में उनके लिए सुरक्षा जोखिम हैं और उनका मानना ​​है कि जैसे ही वे आएंगे, उन्हें मानवाधिकारों के अनुसार उचित व्यवहार नहीं मिलेगा.”

“निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो सकती”

चोकसी के वकील ने कहा, “अगर वे (Mehul Choksi) यहां आते हैं, तो राजनीतिक और मीडिया के दबाव के कारण, उनका मानना ​​है कि निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो सकती है.” उन्होंने कहा कि हम अपने मुवक्किल का चट्टान की तरह बचाव करेंगे.

हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) चिकित्सा उपचार के लिए बेल्जियम गया था जिसके बाद से वह वहीं था. भारत छोड़ने के बाद से वह 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था. चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. इस मामले में नीरव मोदी के अलावा उसकी पत्नी ऐमी, उसका भाई निशाल भी आरोपी है.

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

65 वर्षीय चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में ‘निवास कार्ड’ प्राप्त करने के बाद रह रहा है. चोकसी की पत्नी बेल्जियम की नागरिक हैं. अपनी पत्नी की मदद से चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में रहने का वीजा हासिल कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital