Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात कांग्रेस को संजीवनी दिलाने की कोशिश में राहुल गांधी, शुरू करेंगे पायलट प्रोजेक्ट

राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में एआईसीसी और कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठकें हुई थीं.

Rahul Gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 15 अप्रैल (मंगलवार) से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर पुनर्जीवित करने के लिए एक पायलट परियोजना की शुरुआत करेंगे. यह पहल पार्टी के लिए उस राज्य में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जहां कांग्रेस पिछले तीन दशकों से सत्ता से बाहर है.

यह पायलट प्रोजेक्ट कांग्रेस की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पार्टी उन राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जहां उसका जनाधार कमजोर हुआ है. गुजरात की राजनीति में भाजपा के लंबे दबदबे को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अब संगठन को जिला स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

Rahul Gandhi बैठक में होंगे शामिल

अपने दौरे की शुरुआत में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अहमदाबाद में एक ओरिएंटेशन बैठक में शामिल होंगे, जिसमें 42 अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) और 183 प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे. ये सभी पर्यवेक्षक एआईसीसी द्वारा 12 अप्रैल को नियुक्त किए गए थे.

इनका मुख्य कार्य प्रदेश के 33 जिलों और आठ प्रमुख शहरों में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया की निगरानी करना होगा, जो कुल मिलाकर 41 संगठनात्मक इकाइयों को कवर करेगा. गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने बताया, “ये पर्यवेक्षक स्थानीय नेतृत्व की पहचान और चयन में अहम भूमिका निभाएंगे. राहुल गांधी खुद इनसे संवाद करेंगे और नेतृत्व की अपेक्षाएं व विजन साझा करेंगे.”

इसके बाद बुधवार, 16 अप्रैल को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अरावली जिले के मोदासा शहर पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और इस पायलट परियोजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे. यह परियोजना अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक सुधारों के लिए एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है.

8-9 अप्रैल को हुआ था अधिवेशन

राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में 8-9 अप्रैल को अहमदाबाद में एआईसीसी और कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठकें हुई थीं. वर्षों बाद गुजरात में आयोजित इन बैठकों को पार्टी की राज्य में राजनीतिक वापसी की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Dr. B.R. Ambedkar Jayanti: डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी.आर. गवई ने दिया स्मृति व्याख्यान

इससे पहले मार्च महीने में भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुजरात का दौरा किया था, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर ग्रासरूट स्तर पर आंदोलन और समावेशी राजनीति की आवश्यकता पर जोर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital