Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक बार फिर ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ बनकर लौंटी Rani Mukherjee, ‘मर्दानी 3’ का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें रिलीज डेट

रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिसवाली के किरदार में अपराधियों की नाक में दम करती दिखेंगी. दरअसल एक्ट्रेस की पॉपुलर फ्रेंचाइजी मर्दानी 3 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कब रिलीज होगी फिल्म.

Mardaani 3

Mardaani 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भले ही फिल्मों में कम दिखाई देती है लेकिन जब भी उनकी एंट्री होती है बेहद ही शानदार तरीके से होती है. उनके फैंस उनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. इस बीच रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’को लेकर चर्चा में बनी हुई है. निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में अभिनेत्री एक बार फिर से दुश्मनों को सबक सिखाती नजर आएंगी. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

‘मर्दानी 3’ का फर्स्ट लुक आया सामने

यशराज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें रानी मुखर्जी का दमदार और धाकड़ किरदार शिवानी शिवाजी रॉय सामने देखने को मिला. पोस्टर में वह हाथ में पिस्तौल थामे नजर आ रही है. इस पोस्टर में रानी मुखर्जी का लुक काफी इंटेंस सा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी.‘मर्दानी 3’ में भी रानी मुखर्जी एक साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती हैं और दुश्मनों को सबक सिखाती हैं. प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा, “मर्दानी 3 काउंटडाउन शुरू! होली पर अच्छाई बुराई से लड़ेगी क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं.”अगले साल होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा.

मर्दानी’ मानव तस्करी की कहानी पर आधारित

प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी. ‘मर्दानी 2’ का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था, जो साल 2019 में आई थी. जहां ‘मर्दानी’ मानव तस्करी की कहानी पर आधारित थी, वहीं ‘मर्दानी 2’ एक मनोरोगी और हत्यारे की कहानी पर बनी थी, जिसे महिलाओं को कष्ट देने में आनंद मिलता है.

मर्दानी ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन

फिल्म में रानी मुखर्जी को एक सख्त और बहादुर पुलिस अधिकारी के रूप में काफी पसंद किया गया. फिल्म के दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही. रानी मुखर्जी साक्षात्कार के दौरान पहले ही यह बता चुकी हैं कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ डार्क, जानलेवा और निर्मम होगी. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी बढ़ चुकी है. सामने आए फर्स्ट लुक में रानी के किरदार को यूजर्स शानदार, बेहतरीन बता रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital