Funny Jokes: हम रोजाना अपने पाठकों को हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले चटक-मटक चुटकुले लाते हैं, जिन्हें पढ़कर लोग ठहाके मारने लगते हैं. आज भी हम आपके लिए ऐसे ही लेटेस्ट और मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसते-हंसते हैरान कर देंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का यह सिलसिला…
1- टीचर-स्टूडेंट का मजा
टीचर: एक साल में कितनी रात्रियां होती हैं?
स्टूडेंट: 10 रात्रियां.
टीचर: 10 कैसे? बताओ!
स्टूडेंट: 9 नवरात्रि और 1 शिवरात्रि.
टीचर अब तक कोमा में!
2- संता और भगवान
संता मंदिर में: हे भगवान, मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो!
भगवान: खाली हाथ आए? नारियल, केला, सेब नहीं लाए?
संता: भगवान जी, आप कर्म करो, फल की चिंता मुझे करने दे!
3- पत्नी-पति की रैगिंग
पत्नी: ये रैगिंग क्या होती है?
पति: जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो, उसी को अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं!
4- ब्वॉयफ्रेंड की गफलत
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को मम्मी से मिलवाने ले गई.
अगले दिन-
गर्लफ्रेंड: मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए.
ब्वॉयफ्रेंड: चल पगली, मैं शादी तो तुझसे ही करूंगा. मम्मी से बोल दे, मुझे भूल जाएं!
5- संता का काला बल्ब
संता बिजली की दुकान पर: एक काला बल्ब देना.
दुकानदार: काले बल्ब का क्या करोगे?
संता: यार, दोपहर में अंधेरा करके सोने का मजा ही अलग है!
ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का मजाक उड़ाना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.
ये भी पढ़ें: Funny Jokes: छात्र ने कुंवारे और शादीशुदा का ऐसा अंतर बताया, हंसी नहीं रुकेगी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



