Bharat Express DD Free Dish

त्रेता में जब धरती पर अधर्म-अत्याचार बढ़ गए थे, तो परशुराम अवतरित हुए थे…अब PM मोदी के नेतृत्व में PAK जैसे दुष्टों का अंत होगा: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बोले- “मोदीजी एक ऐसी शक्ति हैं जो पाकिस्तान जैसे पापी राष्ट्र का अंत करने के लिए भारत का नेतृत्व कर रहे हैं.” उन्होंने पाकिस्तान को “पापिस्तान” करार देते हुए उस पर तीखा व्यंग्य किया.

UP Minister AK Sharma nitish pandey

उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा- "मोदी जी हैं ईश्वरीय शक्ति, पाकिस्तान का अंत अब तय"

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

AK Sharma Statement on Pakistan: उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज गाजियाबाद में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उन्‍होंने यहां पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले पर विपक्ष की बयानबाजी और भगवान परशुराम के संदर्भ में कई तीखी बातें कहीं.

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार धरती पर त्रेतायुग में भगवान परशुराम ने अत्याचारियों का संहार किया था, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बुराइयों के पर्याय पाकिस्तान का भी अंत अब निश्चित है.”

ब्राह्मण समाज और सांस्कृतिक विरासत पर टिप्पणी

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपनी बातचीत की शुरुआत ब्राह्मण समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए की. उन्होंने कहा, “सिर्फ ब्राह्मण ही ऐसा है जो दान में पाँच रुपये लेकर आपको चक्रवर्ती सम्राट होने तक की ईश्वर से प्रार्थना करता है व आशीर्वाद देता है.” उन्होंने यह बात समाज में सांस्कृतिक संतुलन और सद्भाव की महत्ता को रेखांकित करते हुए कही.

पाक पर तीखा हमला और धार्मिक-सांस्कृतिक संदर्भ

परशुराम जयंती के अवसर पर ए.के. शर्मा ने भगवान परशुराम की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, “जब धरती पर अत्याचार बढ़ गया था, तब भगवान ने परशुराम के रूप में अवतार लिया और अत्याचारी शासकों का वध किया. उसी प्रकार अब मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान जैसे दुष्ट राष्ट्र का अंत होगा.”

धार्मिक ग्रंथों का उल्लेख करते हुए ए.के. शर्मा ने कहा-


“रामायण और भगवद गीता में भगवान का वचन है कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा, तब-तब ईश्वर अवतरित होंगे और अत्याचारियों का विनाश करेंगे. मोदी जी उसी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया ‘अवतार स्वरूप’

ऊर्जा मंत्री ने चाणक्य और नंद वंश का उदाहरण देते हुए कहा कि इतिहास में कई बार प्रकृति ने ऐसी शक्तियों को जन्म दिया है जो अत्याचारियों का अंत करती हैं. उन्होंने कहा कि “मोदी जी भी एक ऐसी ही शक्ति हैं जो पाकिस्तान जैसे पापी राष्ट्र का अंत करने के लिए भारत का नेतृत्व कर रहे हैं.”

उन्होंने पाकिस्तान को “पापिस्तान” करार देते हुए उस पर तीखा व्यंग्य भी किया.

विपक्ष पर निशाना: ‘सोशल मीडिया की स्टंटबाज़ी’

ए.के. शर्मा ने विपक्ष पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “विपक्ष केवल जातीय विभाजन और सोशल मीडिया स्टंटबाज़ी में लगा है. अगर उन्होंने देश के लिए कुछ किया होता तो अनुच्छेद 370 हटाने का काम मोदी जी के लिए नहीं छोड़ा होता.”

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बाबा साहेब अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल कर केवल दिखावा करता है, जबकि असली काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं.

‘देशवासियों को जल्द बड़ा उदाहरण दिखेगा’

उन्होंने कहा कि “देशवासियों को जल्द ही एक बड़ा उदाहरण देखने को मिलेगा. मोदी जी लगातार बैठकें कर रहे हैं और जिस तरह से वह काम कर रहे हैं, उससे साफ है कि कुछ बड़ा होने वाला है.”

बातचीत का समापन करते हुए उन्होंने कहा, “देश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है और प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर बार साबित किया है कि वह उस भरोसे पर खरे उतरते हैं.”

यह भी पढ़िए: आतंक की फैक्ट्री – कश्मीर ही नहीं यूरोप और इस्लामिक देश भी झेल रहे पाकिस्तान में निर्मित आतंकवाद की मार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read