Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Panchang 02 May 2025: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज का शुक्रवार धृति योग के प्रभाव में है जो आत्मिक प्रेरणा से भरा हुआ है. यह दिन न्यायपूर्ण निर्णयों और स्थिर कार्यों के लिए अच्छा है जहां दिल और दिमाग संतुलित रहते हैं. आइए आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं.

Aaj Ka Panchang, Today Panchang, Astrology

02 May 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 02 मई, दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

02 मई, शुक्रवार का पंचांग (02 May 2025)

02 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार का दिन है. पंचमी तिथि शुक्रवार सुबह 09:15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी. 02 मई को देर रात 03:20 मिनट तक धृति योग रहेगा. साथ ही शुक्रवार दोपहर 01:04 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा, 02 मई को संत सूरदास जी की जयंती मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 1 May 2025: वैशाख माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग के पांच अंगों की जानकारी

02 May 2025 का शुभ मुहूर्त

वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि– 02 मई 2025 को सुबह 09:15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी.

धृति योग– 02 मई को देर रात 03:20 मिनट तक
आर्द्रा नक्षत्र- 02 मई को दोपहर 01:04 मिनट तक
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 10:39 – 12:18 PM
मुंबई- सुबह 11:00 – 12:36 PM
चंडीगढ़- सुबह 10:40 – 12:20 PM
लखनऊ- सुबह 10:25 – 12:04 PM
भोपाल- सुबह 10:40 – 12:17 PM
कोलकाता- सुबह 09:57 – 11:34 AM
अहमदाबाद- सुबह 10:59 – 12:37 PM
चेन्नई- सुबह 10:32 – 12:06 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 5:56 AM
सूर्यास्त – 6:50 PM
चन्द्रोदय – May 02 9:49 AM
चन्द्रास्त – May 03 12:03 AM

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read