Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MEA India Special Briefing: कर्नल सोफिया बोलीं- नागरिकों को ढाल बना रहा पाक, भारत की ओर 400 ड्रोन दागे

Operation Sindoor: पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल ब्रीफिंग दी. Bharat Express न्यूज चैनल पर आप पूरा वीडियो देख सकते हैं. जानिए हमारी सेना-सरकार ने क्या बताया.

भारत ने पाकिस्तान के हालिया उकसावे और सीमा उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विशेष ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री, व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई का ब्योरा दिया.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 7 और 8 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमा पर कई बार भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की मंशा से 300 से 400 ड्रोन से हमले किए, जिनमें तुर्की निर्मित असिसगार्ड सोंगार ड्रोन शामिल थे. इन ड्रोनों का उपयोग 36 स्थानों पर घुसपैठ और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया गया. भारतीय सशस्त्र बलों ने काइनेटिक और गैर-काइनेटिक तरीकों से कई ड्रोनों को मार गिराया. ड्रोन मलबे की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है, जो पाकिस्तान की नापाक मंशा को उजागर कर रही है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान की यह कार्रवाई सीमा पर शांति भंग करने की साजिश थी. भारत ने इसका जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.” उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा.

भारत की जवाबी कार्यवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ. ब्रीफिंग में यह भी बताया गया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इसका त्वरित जवाब दिया, जिससे पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें- India-Pak War: भारत की सख्त कार्रवाई के बाद बौखलाया पाकिस्तान, अब बच्चों को बना रहा ढाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest