Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली में शुरू हुई ई-ज़ीरो FIR पहल, साइबर अपराधियों पर अब होगी तेज़ कार्रवाई: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ई-ज़ीरो एफआईआर पहल की शुरुआत की, जिससे ₹10 लाख से अधिक के साइबर अपराध स्वतः एफआईआर में परिवर्तित होंगे. यह पहल जांच प्रक्रिया को तेज़ करेगी और साइबर अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

National Ayurveda Day 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने ई-ज़ीरो एफआईआर पहल की शुरुआत की है, जिससे साइबर अपराधियों को अभूतपूर्व गति से पकड़ा जा सकेगा.

इस पहल को दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया है. इसके तहत, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) या 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज किए गए ₹10 लाख से अधिक के साइबर वित्तीय अपराध अब स्वतः एफआईआर में परिवर्तित कर दिए जाएंगे.

AMIT SHAH

अमित शाह ने बताया कि यह नई प्रणाली जांच प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद करेगी और साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. गृह मंत्रालय जल्द ही इस व्यवस्था को देशभर में लागू करने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘पीएम सूर्य घर योजना’ मोदी सरकार की बेहतरीन स्‍कीम, लोगों को बिजली बिल का रिचार्ज नहीं करना पड़ रहा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital