Aaj Ka Panchang 20 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. आज के दिन कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. इसके साथ ही आज ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगलवार यानी बुढ़वा मंगलवार भी मनाया जाएगा. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 20 मई, दिन मंगलवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
20 मई, मंगलवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 May 2025)
20 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंगलवार का दिन है. सप्तमी तिथि मंगलवार को सुबह 05:52 मिनट पर समाप्त होगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी. 20 मई को देर रात 02:50 मिनट तक इंद्र योग रहेगा. साथ ही मंगलवार को शाम 07:32 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 20 मई को श्री शीतलाष्टमी का व्रत किया जाएगा. साथ ही मंगलवार को कालाष्टमी भी मनाई जाएगी. वहीं 20 मई को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है.
20 May 2025 का शुभ मुहूर्त
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि– 20 मई 2025 को सुबह 05:52 मिनट पर समाप्त होगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी.
- धनिष्ठा नक्षत्र– 20 मई को शाम 07:32 मिनट तक
- इंद्र योग– 20 मई को देर रात 02:50 मिनट तक
- 20 मई 2025 व्रत-त्यौहार– शीतलाष्टमी व्रत, कालाष्टमी, दूसरा बड़ा मंगल
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 19 May 2025: सोमवार को इन योग में होगी भगवान शिव की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर बाद 03:43 से शाम 05:25 तक
- मुंबई- दोपहर बाद 03:51 से शाम 05:29 तक
- चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:30 तक
- लखनऊ- दोपहर बाद 03:26 से शाम 05:07 तक
- भोपाल- दोपहर बाद 03:36 से शाम 05:16 तक
- कोलकाता- दोपहर 02:52 से शाम 04:32 तक
- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:55 से शाम 05:35 तक
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 से शाम 04:52 तक
- सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 5:47 AM
- सूर्यास्त – 6:59 PM
- चन्द्रोदय – May 20 12:42 AM
- चन्द्रास्त – May 20 12:06 PM
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




