Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Panchang 19 May 2025: सोमवार को इन योग में होगी भगवान शिव की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 19 May 2025: आज यानी 19 मई को सोमवार है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कने का विधान है. मान्यता के अनुसार सोमवार के दिन पूजा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग के बारे में.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 19 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. आज सोमवार है और इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है. मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 19 मई, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

19 मई, सोमवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 May 2025)

19 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है. षष्ठी तिथि सोमवार सुबह 06:12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है. 19 मई को पूरा दिन पार कर भोर 04:36 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा. साथ ही सोमवार शाम 07:29 मिनट तक रवि योग रहेगा. इसके अलावा 19 मई को शाम 07:30 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा.

19 May 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि– 19 मई 2025 को सुबह 06:12 मिनट तक
  • श्रवण नक्षत्र– 19 मई को शाम 07:30 मिनट तक
  • ब्रह्म योग– 19 मई को पूरा दिन पार कर भोर 04:36 मिनट तक
  • रवि योग- 19 मई को शाम 07:29 मिनट तक

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 18 May 2025: ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राहुकाल का समय (Aaj Ka Panchang 19 May 2025)

  • दिल्ली- सुबह 07:11 से सुबह 08:53 तक
  • मुंबई- सुबह 07:41 से सुबह 09:19 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:10 से सुबह 08:53 तक
  • लखनऊ- सुबह 06:59 से सुबह 08:40 तक
  • भोपाल- सुबह 07:17 से सुबह 08:57 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:35 से सुबह 08:14 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:19 से सुबह 08:54 तक
  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 5:48 AM
  • सूर्यास्त – 6:58 PM
  • चन्द्रोदय – May 19 12:02 AM
  • चन्द्रास्त – May 20 12:06 PM

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read