राजद नेता तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा शनिवार को हुआ. तेज प्रताप यादव के ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पर एक लड़की के साथ उनकी तस्वीर आई थी. पोस्ट में बताया था कि वो दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में है. फिर ये फोटो उनके अकाउंट से डिलीट हो गई. लेकिन इस बीच तेज प्रताप यादव ने दावा किया उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था.
तेज प्रताप यादव बोले- मेरा फेसबुक हैक हुआ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो के बारे में अब तेज प्रताप यादव ने झूठा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा – मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तश्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें.
मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तश्वीरो को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है,मैं अपने सुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दे….
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 24, 2025
फेसबुक पर तेज प्रताप का रिलेशनशिप पोस्ट
फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताव यादव के हवासे से कहा गया था कि लों दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हम लोग पिछले 12 सालों से एक Relationship में रह रहे हैं.” हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेज प्रताप पर उनकी शादी को लेकर तंज कसा जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी.

लोगों ने video पर रिप्लाई करके पूछा सवाल
इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग इस वीडियो को फेक बता रहे हैं साथ ही कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ये वीडियो भी फेक है, वहीं अन्य यूजर ने लिखा ये एआई से जनरेट किया गया वीडियो है, इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा बिल्कुल फेक हैं तुम मनुवादी बिल्कुल नही चाहते कि एक पिछड़ी जाति का लड़का इश्क़ लड़ाए, चारा तो नही खाया ना.
ये वीडियो भी फेक है? 🤔 pic.twitter.com/XdTgZHbZ8b
— Ankur Singh (@iAnkurSingh) May 24, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से हुई थी शादी
तेज प्रताप यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी. हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है. इसके बाद, ऐश्वर्या के पिता और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने आरजेडी छोड़ दी और अपनी बेटी की लड़ाई राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ने का संकल्प लिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
