Aaj Ka Panchang 26 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 26 मई, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.
26 मई, सोमवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 May 2025)
26 मई ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है. चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12:12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जायेगी. आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है. आज सुबह 08:24 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृतिका नक्षत्र लग जायेगा. इसके अलावा आज शनि जयन्ती मनाई जाएगी.
26 May 2025 का शुभ मुहूर्त
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 26 मई 2025 को आज दोपहर 12:12 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी.
- शोभन योग– 26 मई को सुबह 07:01 मिनट तक
- भरणी नक्षत्र- 26 मई को सुबह 08:24 मिनट तक
- 26 मई 2025 व्रत-त्यौहार– आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है. साथ ही आज वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा, यह व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 25 May 2025: आज मासिक शिवरात्रि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 07:09 – 08:52 AM
- मुंबई- सुबह 07:40 – 09:19 AM
- चंडीगढ़- सुबह 07:07 – 08:52 AM
- लखनऊ- सुबह 06:57 – 08:39 AM
- भोपाल- सुबह 07:16 – 08:56 AM
- कोलकाता- सुबह 06:33 – 08:13 AM
- अहमदाबाद- सुबह 07:35 – 09:16 AM
- चेन्नई- सुबह 07:18 – 08:54 AM
- सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 5:45 AM
- सूर्यास्त – 7:01 PM
- चन्द्रोदय – May 26 4:33 AM
- चन्द्रास्त – May 26 6:27 PM
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


