Urdu Conclave 2026

दिल्ली से जासूसी के आरोप में NIA ने CRPF के जवान को किया गिरफ्तार

CRPF Jawan Arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक CRPF जवान मोती राम जाट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

NIA

CRPF Jawan Arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है. जांच में सामने आया है कि वह वर्ष 2023 से पाकिस्तान इंटेलिजेंस अधिकारियों (PIOs) को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ भेज रहा था.

एजेंसी को यह भी पता चला है कि आरोपी को यह जानकारी साझा करने के बदले वित्तीय लेन-देन भी किया गया था, जिसमें कई माध्यमों से पैसे भेजे गए.

NIA ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहाँ विशेष अदालत ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Gujarat Visit: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार भुज में पीएम मोदी का रोड शो, गांव-गांव से पहुंचे लोग

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read