Bharat Express DD Free Dish

“पाकिस्तान में टेस्टिंग के बाद पूरी दुनिया में ट्रस्टेड बन गया मेक इन इंडिया प्रोडक्ट”, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले कृष्णपाल गुर्जर

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं. बुधवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने केंद्र सरकार की सराहना की.

Krishan Pal Gurjar

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं. बुधवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने केंद्र सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया प्रोडक्ट पाकिस्तान में टेस्टेड और पूरी दुनिया में ट्रस्टेड बन गए हैं.

Krishan Pal Gurjar ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “11 वर्षों में प्रधानमंत्री के कार्यकाल ने भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है. आज नए भारत की सोच में तकनीक और तरक्की है, जहां भाजपा है, वहां सुशासन है. पिछले 11 सालों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शुरुआत की गई है, 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटाले की बातें आती थीं. लेकिन, अब विकास सामने आता है.”

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

उन्होंने कहा, “सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जैसे आयुष्मान कार्ड, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, गरीबों के लिए कल्याण योजना आदि. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ मिशन नहीं, बल्कि संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है. भारत का मेक इन इंडिया प्रोडक्ट पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड बन गया है. भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, पहले रक्षा उत्पादों का आयात करता था, लेकिन आज निर्यात होता है. इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति भी चल रही है.”

वहीं, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताई. उन्होंने कहा, “बीते 11 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं. वहीं वैश्विक मंच पर देश की छवि मजबूत हुई. एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हुई. आज का भारत नया भारत है, दुश्मन देशों में घुसकर प्रहार करता है. रक्षा शक्ति के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर है. हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने काम किया. कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए.”

यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir Vande Bharat express: कश्मीर में वंदे भारत हुई ‘ब्लॉकबस्टर’, 10 दिनों तक की सीटें हुई फुल, टिकट के लिए हो रही भयंकर मारामारी

साव ने कहा, “गरीब कल्याण से लेकर अधोसंरचना विकास तक कई काम हुए हैं. 11 वर्षों में देश की दशा और दिशा बदली है. भारत आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है. 11 वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना सिद्ध हुई है. भारत आज आयात की जगह निर्यात करने वाला देश बन गया है. आज का भारत निर्णय लेने वाला नया भारत है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read