Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बड़ी खबर! अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, विमान में पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत सवार थे 242 यात्री

गुजरात के अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में 242 यात्री सवार थे. विमान के क्रैश से अफरा-तफरी मच गई.

plane crashes

एयर इंडिया का प्लेन क्रैश.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

गुजरात के अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में 242 यात्री सवार थे. विमान के क्रैश होने से अफरा-तफरी मच गई. ये हादसा मेघानी नगर इलाके में हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई हैं. प्लेन क्रैश होने के बाद रिहायशी इलाके में गिर गया. विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे.

टेक ऑफ के बाद प्लेन क्रैश

मिली जानकारी के अनुसार, विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया, तभी एयरपोर्ट से थोड़ी ही दूर पर जाकर क्रैश हो गया. घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

राहत-बचाव कार्य जारी

NDRF की ओर से् बताया गया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं. वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं.

पेड़ से टकराया पिछला हिस्सा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद एयरपोर्ट से AI-171 विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, तभी टेक ऑफ के समय विमान ऊपर नहीं उठ सका और रनवे की बाहरी दीवार के करीब एक पेड़ से पिछला हिस्सा टकरा गया.

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर! पारा 48 Degree के पार, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

पीएमओ ने मांगी यात्रियों की लिस्ट

हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय भी नजर बनाए हुए है. पीएमओ ने प्लेन में सवार सभी यात्रियों की लिस्ट मांगी है. पीएम मोदी ने हादसे को लेकर उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात कर हालात के बारे में जानकारी ली. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital