Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mannara Chopra: पिता को खोने के बाद बेहद उदास चेहरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

Mannara Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता का दुखद निधन 16 जून 2025 को हो गया. फादर्स डे के एक दिन बाद ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जानिए उनके करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें…

mannara chopra spotted

Mannara Chopra: बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन और एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फादर्स डे के ठीक एक दिन बाद ही एक्ट्रेस के सर से पिता का साया उठ गया है.

बीते दिन मनारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस अपने पिता के निधन की खबर पहुंचाई थी. एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए एक पोस्ट में लिखा-

“बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे।”

mannara father

पिता के निधन के बाद स्पॉट हुई मनारा चोपड़ा

अपने पिता को खो देने के बाद मनारा वापस मुंबई लौट गई हैं. वह बीते सोमवार (16 जून) को मुंबई के एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट हुई थीं. साथ में उनकी बहन मिताली हांडा (Mitali Handa) को भी देखी गया.

इस दौरान दोनों बहने काफी उदास और परेशान नजर आ रही थी. मनारा के चेहरे पर पिता को खो देने का दुख साफ झलक रहा था.

कई बड़े टीवी शोज का हिस्सा रही हैं मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका असली नाम बार्बी हांड़ा (Barbie Handaa) है. फिल्मों में आने के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलने का फैसला किया और इसे मनारा चोपड़ा कर लिया.

हालांकि कई बार वो इस चीज को लेकर ट्रोल भी हुई हैं कि उन्होंने इंडस्ट्री में काम लेने के लिए ऐसा किया है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा रिशते में मनारा की कजिन लगती हैं.

साल 2014 में मनारा ने फिल्म ‘जिद’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था. जिसके बाद उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी इंडस्ट्री के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से मिली. वहीं आखिरी बार उन्हें लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 (Laughter Chef Season 2) में देखा गया था.

ये भी पढ़ें- Ziddi Jatt Trailer Launch: जिद्दी जट्ट फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे मनोज तिवारी और सपना चौधरी, मनोज तिवारी बोले – सरकार दे रही क्षेत्रीय फिल्मों को बढ़ावा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital