Lalit Upadhyay: भारत को हॉकी में दो बार ओलंपिक मेडल जिताने वाले ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से Retirement का ऐलान कर दिया है.
ललित उपाध्याय ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर पोस्ट के जरिए संन्यास का ऐलान किया है.
पोस्ट में उन्होंने लिखा-
“मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं. यह यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई, जहां सीमित संसाधन थे, लेकिन सपने असीम थे. एक स्टिंग ऑपरेशन का सामना करने से लेकर ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने तक, एक बार नहीं, बल्कि दो बार यह चुनौतियों, विकास और अविस्मरणीय गौरव से भरा रास्ता रहा है.”
View this post on Instagram
Lalit Upadhyay ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
ललित उपाध्याय ने अपने इमोशनल मैसेज के अंत में लिखा-
“मैं अपने पहले कोच परमानंद मिश्रा का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हॉकी से परिचित कराया. हरिंदर सर, जिन्होंने मुझे एयर इंडिया में चुनकर मेरा पहला ब्रेक दिया. समीर भाई और धनराज सर का आभारी हूं, जिन्होंने उस दौरान देखभाल और विश्वास के साथ मेरा मार्गदर्शन किया. मुझे भारत की जर्सी पहनने का अवसर देने के लिए हॉकी इंडिया का धन्यवाद. मुझ पर विश्वास करने वाले और इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथ चलने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.”
ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रह चुके है ललित
साल 2014 में सीनियर नेशनल टीम की ओर से डेब्यू करने वाले 31 वर्षीय ललित उपाध्याय ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित हैं. साल 2017 में ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है.
ललित ने संन्यास की घोषणा FIH प्रो लीग सीजन के समापन के तुरंत बाद की है. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 15 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.
वाराणसी के रहने वाले ललित उपाध्याय 2020 टोक्यो ओलंपिक में बतौर फॉरवर्ड प्लेयर भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इसके बाद उन्होंने 2024 ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें- International Olympic Day 2025: खेलों के जरिए एकता, स्वास्थ्य और शांति का संदेश, जानें क्या है इसके पीछे का इतिहास
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
