रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली
द्वारका जिला एटीएस पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की है. द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के मुताबिक द्वारका एटीएस पुलिस की टीम को ककरोला इलाके में शराब तस्करी के विषय में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद एटीएस की टीम ने जानकारी के आधार पर एक वैगनर कार का पीछा कर पकड़ लिया.
कार से चेकिंग के दौरान हरियाणा से लाई गई शराब बड़ी मात्रा में 1442 अवैध शराब के क्वार्टर बरामद किए. ये हरियाणा बिक्री के लिए थे. चेकिंग के दौरान शराब तस्कर अभिषेक ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस नेे कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी दबोच लिया.
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर दिल्ली के कई इलाकों में शराब की आपूर्ति करता था. पुलिस ने इस बाबत संबंधित एक्साइज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर शराब और कार को ज़ब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के रिठाला में फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत…कई लोग घायल होने की आशंका, बढ़ सकते हैं मौतों के आंकड़ें
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


