Bharat Express DD Free Dish

रोड एक्सीडेंट में घायल विधायक फतेह बहादुर सिंह से मिले सीएम योगी, विधायक जी जोड़ लिए हाथ, कहा- आपके आशीर्वाद की वजह से बच गई जान

सीएम योगी ने विधायक फतेह बहादुर सिंह से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य हाल जाना. सीएम योगी ने डॉक्टरों से विधायक के संबंध में जानकारी ली और उनका एक्सरे लेकर देखने लगे. सीएम योगी ने विधायक और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.

CM Yogi met MLA Fateh Bahadur Singh

विधायक फतेह बहादुर सिंह

सड़क दुर्घटना में घायल गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का के के अस्पताल में इलाज चल रहा है. आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखते ही विधायक फतेह बहादुर सिंह ने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि आपके पैर छूकर मैं गोरखपुर के लिए गया था. इसलिए इस भीषण हादसे के बाद भी जान बच गई.

सीएम योगी ने विधायक फतेह बहादुर सिंह से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य हाल जाना. सीएम योगी ने डॉक्टरों से विधायक के संबंध में जानकारी ली और उनका एक्सरे लेकर देखने लगे. सीएम योगी ने विधायक और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा

बता दें कि, कुछ दिन पहले भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए. जिसके बाद उनको गोरखपुर के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उनको लखनऊ के केके अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- “एक व्यक्ति की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक था आपातकाल”, आपातकाल को लेकर अमित शाह ने ये क्या कह दिया

कैसे हुआ हादसा

दरअसल सोमवार की शाम विधायक फतेह बहादुर सिंह अपने काफिले के साथ गोरखपुर की तरफ जा रहे थे. तभी उनके काफिले की एक एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसी दौरान विधायक की कार भी एस्कॉर्ट कार से टकरा गई. इस हादसे में विधायक और कार में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए. हादसे में फतेह बहादुर सिंह के कंधे में चोट आई है. इस हादसे में उनके एक सुरक्षकर्मी को भी गंभीर चोटें आई है. जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

कौन हैं फतेह बहादुर सिंह

विधायक और पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से पिछले छह बार से विधायक हैं. वो वन मंत्री भी रह चुके हैं. फतेह बहादुर सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read