Urdu Conclave 2026

5 Most Dangerous Doctors In The World: दुनिया के वो 5 कुख्यात डॉक्टर जिन्होंने बांटी मौत, किसी ने जहर देकर की हत्या तो किसी ने अपने एक्सपेरिमेंट से ले ली सैकड़ों जानें

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों के द्वारा यहूदियों और रोमा लोगों पर जो अत्याचार ढाए गए उसमें जोजेफ मेंगले का नाम प्रमुख है. इसने यहूदियों और रोमा कैदियों पर अमानवीय और घातक चिकित्सा प्रयोग किये.

world infamous doctors

मौत के डॉक्टर

5 Most Dangerous Doctors In The World: आज पूरा देश पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में डॉक्टर्स डे मना रहा है. डॉक्टर्स को हम भगवान का रूप मानते हैं, जब हमारी सेहत खराब होती है तो हम अपना इलाज कराने डॉक्टर्स के पास ही जाते हैं. लेकिन क्या हो जब वहीं डॉक्टर मौत का दूसरा रूप बन जाए. क्या हो जब वहीं डॉक्टर जिंदगी बचाने की जगह मौत बांटने लग जाए.

इतिहास में कुछ ऐसे डॉक्टर्स हुए हैं जिनका नाम सुनकर लोगों के मन में सिहरन पैदा हो जाती है. इन डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर ऐसे-ऐसे काम किये, जो किसी हॉलीवुड फिल्म की खौफनाक स्टोरी की तरह लगते हैं. किसी ने सैकड़ों मरीजों को जहर देकर मारा, तो किसी ने इंसानों पर ऐसे अमानवीय प्रयोग किये कि सुनकर रूह तक कांप जाए. आज हम इस लेख में दुनिया के ऐसे ही 5 कुख्यात डॉक्टर्स के बारे में बताएंगे. जिनकी दास्तान सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

जोजेफ मेंगले उर्फ “एंजल ऑफ डेथ”

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों के द्वारा यहूदियों और रोमा लोगों पर जो अत्याचार ढाए गए उसमें जोजेफ मेंगले का नाम प्रमुख है. इसने यहूदियों और रोमा कैदियों पर अमानवीय और घातक चिकित्सा प्रयोग किये. इसके अलावा मेंगले ने बिना एनिस्थिसिया के जुड़वा बच्चों पर दर्दनाक प्रयोग किए. जिससे सैकड़ों बच्चों की जानें गई. मेंगले अमानवीय प्रयोग करने वाले नाजी डॉक्टरों में सबसे कुख्यात था. इसकी वजह से इसे मौत का दूत नाम दिया गया.

Josef Mengele
जोजेफ मेंगले उर्फ “एंजल ऑफ डेथ”

बताया जाता है कि जोजेफ मेंगले हिटलर के सबसे बदनाम शिविर ‘ऑशविट्ज़-बिरकेनौ’ में काम करता था. मेंगले ने इस शिविर के लिए खुद ही अनुरोध किया था.

हेरोल्ड शिपमैन ‘डॉक्टर डेथ’

हेरोल्ड शिपमैन एक ब्रिटिश डॉक्टर और सीरियल कीलर था. बताया जाता है कि उसने लगभग 250 से ज्यादा रोगियों की हत्या की. पुलिस के मुताबिक 1998 में शिपमैन, ग्रेटर मैनचेस्टर के हाइड शहर में एक चिकित्सक के रूप में काम कर रहा था. तभी उसके पास एक 81 वर्षीय महिला आई. अस्पताल से लौटने के कुछ समय के बाद महिला की मौत हो गई. जबकि वो काफी अच्छी और सेहतमंद दिखाई दे रही थी. इसमें सबसे हैरानी वाली बात तो यह रही कि इस महिला ने मरने से पहले अपनी वसीयत शिपमैन के नाम कर दी थी.

Harold Shipman
हेरोल्ड शिपमैन ‘डॉक्टर डेथ’

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो जो जानकारी हाथ लगी उससे पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस को पता चला कि उसने ऐसे कई वारदातों को अंजाम दे रखा है. अंत में कोर्ट ने उसे 15 हत्या के मामलों और 1 जालसाजी के मामले में दोषी पाया. जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. हालांकि शिपमैन ने जेल में रहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

डॉक्टर माइकल स्वांगो

डॉक्टर माइकल स्वांगो अमेरिका के सबसे बदनाम चिकित्सकों में से एक है. उसपर 60 से अधिक लोगों को जहर देकर मारने का आरोप है. मरने वालों में मरीजों के अलावा उसके सहकर्मी भी थे.जब पुलिस ने माइकल स्वांगो के मामले की जांच की तो होश फाख्ता हो गए. पुलिस को पता चला कि उसने कई रोगियों को तो जहरीला पदार्थ इसलिए दे दिये क्योंकि वो उसे लगता था कि उसके पास जीवन और मृत्यु देने जैसी ईश्वरीय शक्तियां हैं.

Michael Swango
डॉक्टर माइकल स्वांगो

वहीं जब स्वांगो से कोर्ट में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने तीन रोगियों को जहरीला पदार्थ दिया था क्योंकि उनकी मौत होने की पूरी संभावना थी. अमेरिकी कोर्ट ने माइकल स्वांग को लेकर टिप्पणी की थी कि मूल रूप से डॉ. स्वांगो को लोगों को मारना पसंद था.

डॉ. शिरो इशी – यूनिट 731

जापानी सेना की यूनिट 731 में काम करने वाला डॉ. शिरो इशी अपने मानव परीक्षणों के लिए कुख्यात था. उसने टेस्ट उन लोगों पर किया जिन्हें जापानी सेना अपने कैदी के रूप में रखी थी. डेली मेल के मुताबिक इस यूनिट ने 3000 से ज्यादा लोगों पर खतरनाक एक्सपेरिमेंट किये. जिसमें से अधिकतर कैदी चीनी थे.

Shiro Ishii
डॉ. शिरो इशी – यूनिट 731

इस यूनिट का संचालन करने वाले डॉ. शिरो इशी ने कैदियों को – 40 डिग्री ठंड से लेकर उन्हें जलाने तक के एक्सपेरिमेंट किये. इसके अलावा उन्होंने कैदियों के यौन संबंध को लेकर भी एक्सपेरिमेंट किये. इशी ने कैदियों को यौन संबंध बनाने से पहले उनके गुप्तांगों में एक वायरस डाला. जिससे एक बीमारी फैलती थी. जिसपर डॉ. शिरो इशी एक्सपेरिमेंट करते थे.

लिंडा हैजर्ड (अपने मरीजों को भूखा रखकर मारने वाली डॉक्टर)

अमेरिका के एक छोटे से शहर ओलाला उस समय पूरी दुनिया में मशहूर हो गया जब उसका नाम एक हत्या को लेकर उछाला जाने लगा. इस मुकदमे में एक ऐसी डॉक्टर महिला थी जिसके इलाज के तरीके से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई.

Linda Hazzard
लिंडा हैजर्ड (अपने मरीजों को भूखा रखकर मारने वाली डॉक्टर)

दरअसल लिंडा हैजर्ड अपने मरीजों को भूखा रखकर इलाज करती थी. जिसकी वजह से कई लोग मारे गए. अंत में खुद का इलाज करने के लिए उपवास पर गई लिंडा हैजर्ड भी भूख से तड़प कर दम तोड़ दी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read