Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Dog Rape: 67 साल का दरिंदा! कुत्ते के साथ बना रहा था यौन संबंध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वर्धा जिले में एक स्कूल के पास लोगों ने आरोपी को कुत्ते के साथ अप्राकृतिक हरकतें करते देखा. जिसके बाद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पशु अधिकार कार्यकर्ता को दी.

Dog Rape

प्रतीकात्मक फोटो

Dog Rape: महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां एक 67 साल के बुजुर्ग पर कुत्ते के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (Dog Rape) बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. ये घटना अरवी तहसील के धनोडी गांव की है. दरअसल, लोगों ने जब आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा तब ये मामला सामने आया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के स्कूल के पास कुछ लोगों की नजर उस बुजुर्ग पर पड़ी जो एक कुत्ते के साथ घिनौनी हरकतें कर रहा था. पहले तो लोग हैरान रह गए, लेकिन जब उन्हें यकीन हो गया कि जो देखा वो सच था, तो तुरंत इसकी जानकारी पशु अधिकार कार्यकर्ता को दी गई.

ये भी पढ़ें- Helicopter Viral Video: पिता की अंतिम विदाई के दौरान बेटों ने की कराई हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

मामले की सूचना मिलने पर पशु प्रेमी ने अरवी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही शिकायत मिली, तुरंत जांच शुरू कर दी गई.

ये भी पढ़ें- Raja Bhaiya: राजा भैया की पत्नी ने देर रात जमकर काटा हंगामा, बहन ने बुला ली पुलिस, कहा- प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर करती हैं विवाद

आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग और पशु अधिकार से जुड़े संगठन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे बीमार मानसिकता वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि आगे कोई इस तरह की हैवानियत करने की हिम्मत न करे.

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ग्रामीणों की भी मांग है कि न्याय प्रक्रिया में कोई देरी न हो और आरोपी को सख्त सजा दी जाए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital