Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद रील बना रहे है.

Viral Video Delhi Police Reel Mere Mehboob Nanded Homeguards

दिल्ली की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. हर दिन इससे जुड़ी कोई न कोई खबर, वीडियो सोशल मीडिया के जरिए आ जाती है. इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद रील बना रहे है.

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया पर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को देखा जा सकता है, जिसमें वो लोग ‘मेरे मेहबूब’ गाने पर रील बना रहे है.

कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा कर रहे है कि यह सभी दिल्ली पुलिस के जवान है. इसके साथ यह भी कह रहे है कि प्रदर्शनकारियों पर एक्शन लेने के बाद यह सभी पुलिसकर्मी रील बना रहे है.

अब इसी दावे के साथ यह वीडियो वायरल हो रहा है.

क्या किया जा रहा दावा सच है?

वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की गई, तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है. वीडियो में दिख रहे लोग दिल्ली पुलिस के नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के होमगार्ड्स हैं.

पड़ताल के दौरान टीम को वीडियो में एक बाइक की नंबर प्लेट दिखाई दी, जिस पर लिखा नंबर उल्टा नजर आ रहा था. वीडियो को फ्लिप करके देखने पर साफ हुआ कि नंबर ‘MH-26’ से शुरू होता है, जो कि महाराष्ट्र के नांदेड़ का वाहन रजिस्ट्रेशन कोड है. इसके अलावा, वीडियो में सबसे आगे खड़े शख्स की वर्दी पर ‘होमगार्ड’ भी लिखा हुआ साफ तौर पर देखा जा सकता है.

इसी क्रम में आगे जांच करने पर पता चला कि इस वीडियो को बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर और होमगार्ड रविराज कोकरे हैं. रविराज ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वीडियो में उनके साथ जो लोग नजर आ रहे हैं, वे सभी नांदेड़ के होमगार्ड्स ही हैं. उन्होंने यह रील 9 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी.

रविराज ने बताया कि उन्होंने यह वीडियो अपने लंच ब्रेक के दौरान परेड ग्राउंड में मनोरंजन के लिए बनाया था. इसका हाल ही में हुए किसी भी विरोध प्रदर्शन या दिल्ली पुलिस से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. साफ है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग पुरानी और दूसरी जगह की रीलों को गलत दावों के साथ शेयर कर रहे हैं, इसलिए ऐसी भ्रामक जानकारियों से सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital