Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा! आरती के दौरान टिन शेड गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में गुरुवार (3 जुलाई) को सुबह आरती के दौरान टिन शेड गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Bageshwar Dham

बागेश्वर धाम में टिन शेड गिरने से एक की मौत.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में गुरुवार (3 जुलाई) को सुबह आरती के दौरान टिन शेड गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को बाबा बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है. ऐसे में श्रद्धालु आज से ही धाम में पहुंच रहे हैं. सुबह आरती के दौरान बारिश हो रही थी, तभी लोग बारिश से बचने के लिए टिन शेड के नीचे इक्ट्ठा हुए थे. उसी दौरान टिन शेड उनके ऊपर गिर गई. हादसे में मरने वाले श्रद्धालु की पहचान अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल के रूप में की गई है. राजेश अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- AI171 विमान हादसा: एयर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट से खुल सकती है साजिश या सिस्टम फेलियर की परत

बागेश्वर धाम में उत्सव की तरह मनाया जाता है जन्मदिन

बता दें कि बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन हर साल एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस दिन देश भर से लाखों श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होने के लिए छतरपुर पहुंचते हैं. इस साल भी उनके जन्मदिन पर भारी संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital