Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सनातन धर्म में वापसी: लखनऊ में 12 लोग मुस्लिम नामों को बदलकर हिंदू बने, विधि-विधान से कराया शुद्धिकरण

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कई मुस्लिम परिवारों का मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शुद्धिकरण किया गया. इस कदम को “घर वापसी” के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ लोग अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं.

muslims to hindu Conversion
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कई मुस्लिम परिवारों ने वापस सनातन धर्म में वापसी की. वे अपने मुस्लिम नामों और पहचान को बदलकर फिर से हिंदू बन गए. विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका शुद्धिकरण किया गया.

मीडिया से बातचीत में उन लोगों ने बताया कि लव जिहाद, पैसों और नौकरी के लालच में फंसाकर इन परिवारों को पहले मुस्लिम बना दिया गया था. हालांकि, जब हिंदू संगठनों को इस बारे में पता चला तो उन्‍होंने इन परिवारों को वापस हिंदू बनाने की तैयारी की.

muslim to hindu Conversion

आज लखनऊ में गोमती नगर के विशाल खंड-1 में स्थित शिव भोला मंदिर में इन लोगों ने अपने मुस्लिम नामों को त्यागकर सनातन धर्म फिर से अपनाया. इस घटना ने धर्मांतरण के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अनुसार, इन परिवारों को विदेश भेजने, जमीन और आर्थिक लाभ का लालच देकर इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया था.

हिंदू संगठन का दावा है कि यह धर्मांतरण लव जिहाद का हिस्सा था. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने हवन और पूजा-अर्चना के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और त्रिपुंड लगाया. शुद्धिकरण कराने वाले लोगों ने बताया कि ये लोग स्वेच्छा से सनातन धर्म में लौटे और अपने पूर्वजों की परंपराओं को फिर से अपनाने का संकल्प लिया.

“घर वापसी” के इस आयोजन में स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने भी हिस्सा लिया. विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने दावा किया कि ऐसे कई और लोग हैं जो लालच में फंसकर धर्म परिवर्तन कर चुके हैं और उनकी भी जल्द घर वापसी कराई जाएगी. इस बीच, इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital