Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अर्जेंटीना में भव्य स्वागत पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘सांस्कृतिक संबंधों के लिए दूरी कोई बाधा नहीं’

पीएम मोदी का अर्जेंटीना में हुआ ऐतिहासिक स्वागत, भारतीय समुदाय ने शास्त्रीय नृत्य और नारेबाजी से किया अभिनंदन. बोले- भारत की भावना यहां भी जीवित है.

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में अल्वियर पैलेस होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे और पारंपरिक स्वागत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक संबंधों के लिए दूरी कोई बाधा नहीं है.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- सांस्कृतिक जुड़ाव के मामले में दूरी कोई बाधा नहीं है! ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए शानदार स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह देखना वाकई बहुत अच्छा है कि कैसे घर से हज़ारों किलोमीटर दूर, भारत की भावना हमारे भारतीय समुदाय के माध्यम से चमकती है.

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित अल्वियर पैलेस होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से 'मोदी-मोदी', 'जय हिंद' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया.

इस दौरान पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की छाप दिखी. वहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी से ऑटोग्राफ भी लिया.

बता दें कि पीएम मोदी की यह अर्जेंटीना यात्रा 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है. पीएम मोदी राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर अर्जेंटीना पहुंचे हैं. दोनों नेताओं के बीच आखिरी मुलाकात नवंबर 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital