Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Will Visit Bihar: पीएम मोदी 18 जुलाई को जाएंगे बिहार, मोतिहारी में जनसभा को करेंगे संबोधित

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने पीएम मोदी के आगाम दौरे को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी का दौरा करेंगे.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरणों को साधने से लेकर रणनीति बनाने के अलावा कील-कांटों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) 18 जुलाई को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर मोतिहारी जाएंगे. पीएम मोदी यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात बिहार वासियों को देंगे.

53वीं बार बिहार जाएंगे PM Modi

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने पीएम मोदी के आगाम दौरे को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी का दौरा करेंगे. पीएम मोदी का बिहार का ये 53वां दौरा होगा.

इस साल के अंत में होगें असेंबली इलेक्शन

पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस साल के अंत में (अक्तूबर-नवंबर) में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक तारीखों को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, निवेश और व्यापार बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा

बता दें कि पीएम मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर हैं. 6 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी शामिल हुए. उन्होंने ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ विश्व समुदाय को एकजुट होने के अपील की. इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद को संरक्षण और पालने वाले पाकिस्तान पर भी जमकर हमला बोला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read