Urdu Conclave 2026

राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा, वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश

राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां वायुसेना का एक प्लेन क्रैश (Plane Crash) हो गया.

Plane Crash

राजस्थान के चूरू में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त.

राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया. सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए राहत-बचाव की टीमें रवाना हो गई हैं.

भानुदा गांव के पास Plane Crash

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी और राहत-बचाव की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं. स्थानीय लोगों के अनुसार, भानुदा गांव के पास आसमान में अचानक तेज विस्फोट होने की आवाज सुनाई दी, और आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया.

यह भी पढ़ें- Gujarat Bridge Collapse: गुजरात पुल हादसे में जान गंवाने वालों को संख्या बढ़कर हुई 9, पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

मलबे से एक शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, प्लैन (Plane Crash) के मलबे से एक शव को बरामद किया गया है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है. जिले के डीएम और कप्तान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि विमान क्रैश होने के बाद जिस खेत में उसका मलबा गिरा, वहां पर आग लग गई, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read