Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है : मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह कार्यक्रम में कहा कि स्वच्छ नवीनीकरण ऊर्जा और मजबूत अर्थव्यवस्था के ज़रिए भारत को वैश्विक पावर बनाना है. उन्होंने निवेशकों और नागरिकों से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग की अपील की.

केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ नवीनीकरण ऊर्जा उत्पादन और मजबूत अर्थव्यवस्था में इंडिया को वैश्विक पावर बनाना है. यह प्रयास तभी सफल होंगे, जब सरकार, संस्थान, निवेशक और नागरिक मिलकर काम करेंगे. विकसित भारत विजन से न केवल देश ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के पायदान पर भी पहुंचेगा.

केद्रीय ऊर्जा मंत्री यशोभूमि द्वारका में भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे. खास बात यह रही कि मनोहर लाल इस कार्यक्रम में मेट्रो का सफर करके पहुंचे. मनोहर लाल की सादगी को देखकर यात्री भी कायल हो गए.
मनोहर लाल ने कहा कि विद्युत क्षेत्र आर्थिक विकास की प्रेरक शक्ति है. भारत स्वच्छ नवीनीकरण ऊर्जा उत्पादन में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, जोकि विश्व के लिए एक मॉडल भी बन रहा है. विकसित भारत के विजन को हासिल करने के लिए मज़बूत विद्युत परिस्थितिकी तंत्र, डेटा केंद्रों और हरित हाइड्रोजन केंद्रों पर फोकस है.

उन्होंने निवेशकों को आह्वान किया कि बैटरी भंडारण, महत्वपूर्ण खनिज खनन और हरित हाइड्रोजन में निवेश के लिए कदम बढ़ाएं, क्योंकि भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्रांति की शुरुआत हो चुकी है, जोकि विश्व में बड़ी प्रभावशाली साबित हो रही है.
उन्होंने उद्योग, शिक्षा जगत और नीति निर्माताओं से उन्नत भंडारण समाधानों के माध्यम से 24×7 नवीकरणीय ऊर्जा के लिए नवाचार करने का आह्वान किया.
मनोहर लाल ने 2070 तक भारत के नेट ज़ीरो और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वामी विवेकानंद के “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” शब्दों को पिरोते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो विजन तैयार किया है, उसे पूरा करने में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है. भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी को एकजुटता के साथ कदम बढ़ाना होगा.

उर्जा उत्पादन को मजबूत दें निवेशक

मनोहर लाल ने निवेशकों को आह्वान किया कि वे निवेश के लिए कदम बढ़ाएं और ऊर्जा उत्पादन को मजबूती देने के साथ एनर्जी सायल और ग्रीन हाइड्रोजन के लिए बेहतर सप्लाई चैन बनाएं. सरकार की ओर से दी गई रियायतों का सभी निवेशक लाभ उठाएं. वैश्विक स्तर पर समझौते करने के साथ पीपीपी प्रोग्रेस हिस्सा बनें. इंडिया का क्लीन एनर्जी मार्केट केवल डोमेस्टिक ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर नेतृत्व का बड़ा माध्यम है. विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान और स्टार्टअप भावी पीढ़ी हाइड्रो स्टोरेज और इलेक्ट्रिक एफिसेंसी पर फोकस करे.

…जब मनोहर ने किया मेट्रो का सफर

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने गाड़ियों का काफिला छोड़कर मेट्रो का सफर किया. दरअसल, मनोहर लाल को यशोभूमि द्वारका में विद्युत मंत्रालय के कार्यक्रम में पहुंचना था. कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उन्होंने सड़क मार्ग की बजाय मेट्रो को चुना और सीधे धौला कुआं मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए. पूरे स्टाफ के साथ मेट्रो का टोकन लिया और सीधे यशोभूमि मंत्रालय के कार्यक्रम में पहुंचे. मनोहर लाल की सादगी को देखकर मेट्रो में सफर करने वाले यात्री कायल हो गए. सफर के दौरान कई यात्रियों ने मनोहर लाल के साथ सेल्फी ली. यही नहीं, उन्होंने मेट्रो के सफर के बारे में यात्रियों से फीडबैक ली और बेहतर बनाने को लेकर सुझाव भी मांगे.


ये भी पढ़े: विधायक और Youtuber ने लांघी मर्यादा, महिला ने दर्ज कराया मानहानि का केस


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest