Bharat Express DD Free Dish

Flood In China: तबाह होने की कगार पर चीन का ये शहर! हो रही मौत की बारिश, सड़कें बनी सैलाब, अब प्रशासन ने जारी किया ब्लू अलर्ट

बीजिंग मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर एक चेतावनी जारी की है. जिसके अनुसार शहर के अधिकांश क्षेत्रों में प्रति घंटे 30 मिमी से अधिक और 6 घंटे में 50 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है.

Flood in China due to rain

चीन में भारी बारिश के बाद तबाही का मंजर

Flood In China: चीन में इन दिनों बारिश मौत बनकर गिर रही है. कई शहर डूब चुके हैं. इसी बीच चीन की राजधानी बीजिंग में भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया. बुधवार से शुरू हुई बारिश बीजिंग के लोगों के लिए आफत लेकर आई है. सड़कें नदी बन चुकी हैं. अचानक हो रही अतिवृष्टि से लोग हैरान हैं. वहीं अब चीन के मौसम विभाग ने भी ब्लू अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि बारिश इतनी हो सकती है कि पूरे शहर में हाहाकार मच सकता है. इसलिए लोग अपने घरों में रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

बीजिंग मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर एक चेतावनी जारी की है. जिसके अनुसार शहर के अधिकांश क्षेत्रों में प्रति घंटे 30 मिमी से अधिक और 6 घंटे में 50 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है. यानी इतनी बारिश हो सकती है कि जगह-जगह भूस्खलन हो सकता है. सड़कों पर सैलाब आ सकता है. इसके अलावा कई जगहों पर मिट्टी धंसने का भी खतरा है. चीन के मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है.

Flood in China due to rain
चीन में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी

अलर्ट पर हैं संबंधित विभागों के अधिकारी

बीजिंग प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए गुरुवार सुबह 7 बजे से पूरे शहर में लेवल-4 फ्लड कंट्रोल इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी कर दिया है. सभी स्थानीय अधिकारियों और विभाग से संबंधित लोगों को बाढ़ को रोकने और लोगों को बचाने कि लिए उपाय करने की सलाह दी है.

प्रशासन ने लोगों से की विशेष सावधानी बरतने की अपील

वहीं प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग के द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों से अपडेट रहने, छाता रखने और ऊंची इमारतों या होर्डिंग्स से दूर रहने की सलाह दी है. इसके अलावा प्रशासन ने वाहन चालकों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर फिसलन भरी सड़कों और बाढ़ क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें- ये रेलवे स्टेशन है या तबेला? प्लेटफॉर्म पर गाय-भैंसें बंधी हैं, उपले सूख रहे हैं…देखिए बिहार के मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट का हाल

लेवल-4 फ्लड क्या होता है?

लेबल-4 अलर्ट कोई सरकार या मौसम विभाग तब जारी करता है. जब इलाके में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आने की आशंका होती है. इसके जरिये प्रशासन को सतर्क रहने और क्विक रिस्पॉन्स टीम को एक्टिव रहने के निर्देश दिये जाते हैं. जिससे बाढ़ या बारिश के दौरान लोगों की मदद की जा सके.

Flood in China due to rain
चीन में भारी बारिश के बाद सड़क से मलबा हटाते लोग

ये भी पढ़ें- Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.4 रही तीव्रता

ब्लू अलर्ट क्या है?

चीन में मौसम विभाग, मौसम संबंधी चेतावनी 4 रंगों के आधार पर देती है. जिसमें लाल, नारंगी, पीला और नीला रंग शामिल होते हैं. जिसमें लाल रंग सबसे खतरनाक होता है. इसे लेवल-1 कहा जाता है. रेड अलर्ट जारी होने का मतलब है कि भयंकर बारिश और तूफान आने वाला है. वहीं ब्लू अलर्ट सबसे शुरुआती चरण का सबसे कम गंभीर वाला रंग है.

9 जुलाई को मची थी भयंकर तबाही

चीन इस समय भयंकर बाढ़ और बारिश की चपेट में है. 9 जुलाई को ही चीन के तटीय इलाकों में डानास तूफान ने भयंकर तबाही मचाई थी. अब मॉनसून ने भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा भी पैदा कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह के भयंकर बारिश और तूफान का मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग है. जिसकी वजह से पर्यावरण में बदलाव आ रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read