Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“मुख्यमंत्री की कुर्सी अभी खाली नहीं है”, कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया ने लगाया विराम, जानें क्या बोले डीके शिवकुमार

सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने संवाददाताओं से कहा, ” बैठक में इसपर कोई भी चर्चा नहीं हुई (मुख्यमंत्री पद पर).

Siddaramaiah

कर्नाटक में नेतृत्व बदलने की अटकलों पर सीएम सिद्धारमैया ने लगाया विराम.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने गुरुवार को राज्य सरकार में किसी भी नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद बदलने को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है. उन्होंने आगे कहा कि उनके उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खुद कहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई जगह अभी खाली नहीं है.

नेतृत्व बदलने पर नहीं हुई चर्चा-Siddaramaiah

सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने संवाददाताओं से कहा, ” बैठक में इसपर कोई भी चर्चा नहीं हुई (मुख्यमंत्री पद पर). डीके शिवकुमार ने स्वयं कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए अभी कुर्सी खाली नहीं है.आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, हम दोनों उसका पालन करेंगे.”

कर्नाटक के AICC प्रभारी रणदीप सुरजेवाला द्वारा विधायकों के साथ बैठक आयोजित करने के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वे यह सवाल स्वयं सुरजेवाला से पूछें.

Siddaramaiah ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा

सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने आज राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था. अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.” सिद्धारमैया की यह टिप्पणी लगातार चल रही अफवाहों के बीच आई है कि कांग्रेस आलाकमान एक रोटेशनल नेतृत्व फॉर्मूले पर जोर दे सकता है, जिसके तहत कार्यकाल के बीच में ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बागडोर सौंपी जा सकती है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक को मिलेगा नया सीएम! मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को बुलाया गया दिल्ली, आज राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

इस महीने की शुरुआत में, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हटाना भी शामिल है, की अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास करते हुए कहा था कि उनकी प्राथमिकता पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने में मदद करना है.

डीके शिवकुमार ने क्या कहा?

शिवकुमार ने कहा था, “नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुझे किसी का समर्थन नहीं चाहिए. मेरी प्राथमिकता विधानसभा चुनाव जीतना है.” उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के विषय पर नहीं थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाज़ी नहीं है और सभी एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित करेगी.

शिवकुमार ने कहा था, “मुझे पार्टी विधायकों से कोई सिफ़ारिश नहीं चाहिए. मेरा कर्तव्य पार्टी को जीवित रखना और पार्टी के अनुशासन को और मज़बूत करना है. हमें स्थानीय निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करना है… यह कोई बदलाव नहीं है. मैं बदलाव के पक्ष में नहीं हूँ. कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाज़ी नहीं है, हम एकजुट हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital