Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कनाडा में Kapil Sharma के ‘Kaps Cafe’ पर गोलीबारी के बाद पहली बार सामने आया टीम का बयान, कहा- नहीं मानेंगे हार

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘Cups Cafe’ पर 10 जुलाई की रात गोलीबारी हुई. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. खालिस्तानी आतंकी ने हमले की जिम्मेदारी ली, पर कैफे टीम डटी रही.

कमीडियन और अभिनेता Kapil Sharma के कनाडा में स्थित नए ‘Kap’s Cafe’ पर गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद कैफे की टीम का शुक्रवार को बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने हार न मानने की बात कही.

नए लॉन्च ‘कप्स कैफे’ कनाडा के सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है, जहां गोलीबारी की घटना हुई. इस हमले में नौ राउंड फायरिंग की गई. गोलीबारी में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लड्डी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. इस घटना से कैफे की टीम सदमे में है, लेकिन उन्होंने हार न मानने का फैसला किया है.

टीम ने इंस्टाग्राम पर जारी किया बयान

कप्स कैफे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा-

“हम इस मुश्किल समय से गुजर रहे हैं, लेकिन अपने सपने को जारी रखेंगे. कैफे को इसलिए शुरू किया गया ताकि लोग एक-दूसरे से जुड़ा महसूस करें और सामुदायिकता का भाव हो. हम इसे ऐसा ही बनाए रखना चाहते हैं. लोगों के समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए आभार. आपके प्यार भरे संदेश और समर्थन ने हमें हिम्मत दी है. यह कैफे आपके विश्वास के कारण ही है. आइए, हिंसा के खिलाफ एकजुट हों और कप्स कैफे को प्यार का स्थान बनाएं.”

कैफे ने सरे पुलिस और डेल्टा पुलिस के त्वरित एक्शन के लिए भी धन्यवाद दिया.

7 जुलाई को हुआ था उद्घाटन, 10 जुलाई को हमला

कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने इसकी बागडोर संभाल रखी है. हाल ही में कपिल ने सोशल मीडिया पर कैफे की झलकियां साझा की थीं, जिसमें कैफे का इंटीरियर काफी आकर्षक लग रहा था.

कैफे का मेनू भी खास है, जिसमें स्पेशल कॉफी के साथ-साथ लेमन पिस्ता केक, फज ब्राउनी और क्रोइसैन जैसे स्वादिष्ट डेजर्ट शामिल हैं.

कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को ही ‘कैप्स कैफे’ का उद्घाटन किया था. हमला 10 जुलाई की आधी रात को हुआ. कैफे पर 9 राउंड की फायरिंग की गई. हमलावर ने पूरे हमले का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.


ये भी पढ़ें- Harjeet Singh Laddi: कौन है हरजीत लाडी जिसने की कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग? पहले भी एक नेता की हत्या में आ चुका है नाम


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital