Bharat Express DD Free Dish

Radhika Yadav मर्डर, टेनिस प्लेयर की कमाई खाने को तैयार नहीं पिता या कुछ और वजह ?

एक समय था जब परिवार वाले बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे. धीर-धीरे ये समय बितता गया और आज लड़कियां हर क्षेत्र में बढ चढ़कर हिस्सा ले रही है. दुख तब होता है जब आज के समय में भी लोग बेटी की कमाई को गलत नजरिए से देखते हैं.

Radhika Yadav मर्डर, टेनिस प्लेयर की कमाई खाने को तैयार नहीं पिता या कुछ और वजह ?- भारत एक्सप्रेस

Radhika Yadav, tennis star Radhika Yadav, Radhika Yadav murder case, Gurgaon murder news, Deepak Yadav case, tennis player killing, Radhika Yadav homicide, female athlete murder India, national-level tennis player, Haryana crime news.

एक समय था जब परिवार वाले बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे. धीर-धीरे ये समय बितता गया और आज लड़कियां हर क्षेत्र में बढ चढ़कर हिस्सा ले रही है. दुख तब होता है जब आज के समय में भी लोग बेटी की कमाई को गलत नजरिए से देखते हैं. इसी सोच ने देश की एक बेटी की जान ले ली.

पिता ने ली जान

गुड़गांव में पिता दीपक यादव ने अपने बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि वो टेनिस एकेडमी बंद नहीं कर रही थी. इसी वजह से टेनिस प्लेयर राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बता दें टेनिस एकेडमी से राधिका को अच्छी कमाई हो रही थी. एकेडमा से जो कमाई होती थी उससे राधिका घर पर भी खर्चा करती थी.

दीपक यादव ने पुलिस को क्या बताया ?

पुलिस ने बताया कि दीपक यादव समाज का दबाव था. समाजके लोग चाहते थे कि राधिका टेनिस एकेडमी बंद कर दें. दीपक ने अपने बयान में पुलिस को आगे बताया कि गांव के लोगों ने उसे कहा था कि तुम अच्छे पिता नहीं हो. बेटी अपनी मनमानी करती है. जिसके बाद से ही दीपक को बदनामी का डर सताने लगा था.

रिल्स के बाद हत्या

राधिका ने कुछ दिन पहले ही इनाम-उल-हक के साथ एक रिल्स शूट किया था. इस वीडियो में राधिका हक के साथ बाइक पर पीछे बैठी दिख रही है. ये रिल्स राधिका के पिता को नागावार गुजरा. इसके बाद दीपक ने राधिका से वीडियो डिलीट करने के लिए भी कहा था, लेकिन राधिका ने इस बात तो मामने से इनकार कर दी थी.

Radhika Yadav मर्डर, टेनिस प्लेयर की कमाई खाने को तैयार नहीं पिता या कुछ और वजह ?- भारत एक्सप्रेस
Radhika Yadav, tennis star Radhika Yadav, Radhika Yadav murder case, Gurgaon murder news, Deepak Yadav case, tennis player killing, Radhika Yadav homicide, female athlete murder India, national-level tennis player, Haryana crime news.

इनाम-उल-हक ने क्या बताया?

इनाम ने बताया कि जब मैंने राधिका के साथ म्यूजिक वीडियो शूट किया था, तब उनकी मां भी साथ में आई थीं. राधिका ने उस वीडियो को ज्यादा प्रमोट नहीं किया, लेकिन उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई और मैंने भी उनसे इस बारे में नहीं पूछा. हम दोनों बस इंस्टाग्राम पर जुड़े हुए थे और काम के सिलसिले में ही थोड़ी बहुत बात होती थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read