लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह
S-400 Air Defense System: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत ने चाइनीज मिसाइलों (Chinese missiles) के कारण अपनी S-400 वायु रक्षा प्रणाली खो दी है. यह वीडियो पाकिस्तानी अकाउंट्स द्वारा शेयर किया जा रहा है, लेकिन क्या यह सच है?
फर्जी वीडियो की पड़ताल
भारत सरकार के PIB ने वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई का पता लगाया है. PIB के फैक्ट चेक में बताया गया है उपरोक्त वीडियो को AI का इस्तेमाल करके डिजिटली बदला गया है. मूल वीडियो 4 जुलाई 2025 को फिक्की द्वारा आयोजित एक कॉन्फ्रेंस से है, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह (Deputy Chief of Staff Lt Gen. Rahul R. Singh) ने कोई ऐसा बयान नहीं दिया था.
An altered video circulating on social media falsely claims that Deputy Chief of Staff Lt Gen. Rahul R. Singh admitted that India lost S-400 air defense system due to Chinese missiles#PIBFactCheck
❌ The video has been digitally manipulated
✅ The original video is from a… pic.twitter.com/rn335i2E4h
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 15, 2025
यह भी पढ़िए: नक्सली अटैक, पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमला… सोशल मीडिया पर आखिर क्यों हो रही है DGP नलिन प्रभात की चर्चा
छेड़छाड़ करके किया गया वायरल
मूल वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल आर. सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की, लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि भारत ने एस-400 एयर डिफेंस डिफेंस सिस्टम खोया है. वायरल वीडियो में उनके बयान को गलत तरीके से एडिट करके प्रस्तुत किया गया है, जिससे भ्रम पैदा हुआ है.
यह साफ है कि वायरल वीडियो फर्जी है और इसका मकसद Misinformation फैलाना है. भारतीय एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को चाइनीज मिसाइलों से कोई नुकसान नहीं हुआ है. यह घटना पाकिस्तान की ओर से प्रोपेगेंडा फैलाने की एक और कोशिश है.
यह भी पढ़िए: ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका ने क्या Indian Air Space का यूज किया? जानें सच्चाई
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

