Bharat Express DD Free Dish

हैदराबाद से थाईलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में तकनीकी खराबी? उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लौटी

Hyderabad Thailand Flight Return: शनिवार की सुबह हैदराबाद से थाईलैंड के लिए उड़ान भरने वाली प्लेन तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद वापस लौट आई. बताया जा रहा है कि यह एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान श्रेणी का विमान है.

Hyderabad Thailand flight return

Hyderabad Thailand Flight Return: शनिवार की सुबह हैदराबाद से थाईलैंड के लिए उड़ान भरने वाली प्लेन तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद वापस लौट आई.

फ्लाइटरडार24 के मुताबिक यह फ्लाइट सुरक्षित वापस लौट आई है. हालांकि इस संबंध में अभी एयरपोर्ट के अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि यह एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान श्रेणी का विमान है.

Hyderabad To Thailand के लिए भरी थी उड़ान

दरअसल हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX110 सुबह 6:40 बजे थाईलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई. रवाना होने के थोड़े देर बाद फ्लाइट वापस लौट भी आई. बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट 11 बजकर 45 मिनट पर थाईलैंड में लैंड करने वाली थी, लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद यह वापस हैदराबाद लौट आया.

बता दें कि, इस तरह की कई घटनाएं पिछले कुछ समय में सामने आ चुकी हैं. जहां विमानों में बड़ी तकनीकी दिक्कतों की वजह से उनकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई.

ये भी पढ़ें- Illegal Online Betting Apps: महादेव से लेकर फेयरप्ले तक… अब गूगल-मेटा फंसे ईडी के जाल में! 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली से इंफाल जा रही विमान में भी आई थी खराबी

इसी सप्ताह दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E-5118 में तकनीकी खराबी आ गई थी. जिसकी वजह से उसे वापस लेकर आना पड़ा. यह विमान सुबह 10:25 मिनट पर उड़ान भरा, लेकिन 11:16 बजे दिल्ली वापस लौट आया. दिल्ली में विमान को ठीक किया गया. फिर ये विमान दोबारा दोपहर 12:30 बजे रवाना हुआ और इंफाल पहुंचा.

वहीं इस संबंध में इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान दिल्ली से इंफाल जा रहा था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दोबारा इसे दिल्ली वापस लाया गया. पायलटों ने सतर्कता बरतते हुए विमान को सुरक्षित लैंड करा पाने में कामयाब हुए. जांच के बाद विमान को फिर से उड़ान के लिए भेज दिया गया.

इसके अलावा एक और फ्लाइट जो दिल्ली से गोवा जा रही थी, में इंजन फेल होने की घटना सामने आई थी. इंडिगो की फ्लाइट 6E-6271 में ये घटना घटी थी. जिसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read