Bharat Express DD Free Dish

केरल में असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, 2507 लोग गिरफ्तार, 1673 केस दर्ज

केरल पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए रविवार को पूरे राज्य से 2500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बयान में बताया कि केरल में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पूरे राज्य से 2,507 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राज्य के पुलिस प्रमुख कार्यालय ने बताया कि चार फरवरी से जारी 3,501 स्थानों पर छापेमारी और कुल 1,673 प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read