Bharat Express DD Free Dish

छह साल की बच्ची की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर स्वतः संज्ञान

Delhi Sultanpuri Girl Death:दिल्ली के सुल्तानपुरी में आवारा कुत्ते के काटने से छह साल की बच्ची की मौत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया. कोर्ट ने कहा कि रेबीज और बच्चों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं। मामला अब CJI के पास भेजा गया है.

Delhi Sultanpuri Girl Death

Delhi Sultanpuri Girl Death: आवारा कुत्तों द्वारा छोटे बच्चे को लगातार निशाना बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. जस्टिस जे बी पारदीवाला ने एक समाचार पत्र के रिपोर्ट के आधार पर संज्ञान लेते हुए कहा कि कहा यह बेहद चिंताजनक है. कोर्ट ने मामले को सीजेआई के पास भेज दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आवारा कुत्ते रेबीज का कारण बन रहे हैं और छोटे शिशुओं की मौत का कारण बन रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि शहर आवारा कुत्तों से परेशान और बच्चे इसकी कीमत चुका रहे हैं.

6 साल की बच्ची की आवारा कुत्ते के काटने से मौत

कोर्ट ने कहा कि इस समाचार में कुछ चिंताजनक और परेशान करने वाले तथ्य हैं. शहरों और बाहरी इलाकों में सैकड़ों कुत्तों के काटने की खबरें आई हैं. जिनसे रेबीज हो रहा है और अंततः छोटे शिशु और बुजुर्ग इस भयानक बीमारी का शिकार हो रहे है. दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. छह साल की एक बच्ची की आवारा कुत्ते के काटने से मौत हो गई है. पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची अपनी चाची से मिलने जा रही थी. रास्ते में ही आवारा कुत्ते को उस पर हमला कर दिया. उसके हाथ और पैर में एंटी रेबीज ट्रीटमेंट का इलाज शुरू किया गया.

28 जुलाई को रेबीज की दूसरी इंजेक्शन लगनी थी, लेकिन इसी बीच बच्ची को तेज बुखार आने के कारण अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने वायरल बताकर वापस भेज दिया. उसके बाद कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन प्रीतमपुरा के एक प्राइवेट स्कूल में बच्ची की मौत हो गई. जिस कुत्ते के काटने से छबि की.मौत हो गई.

उसी कुत्ते की शिकार एक महिला के मुताबिक यह इसी इलाके में.काफी दिनों से रह रहा है और कई लोगों को अपना शिकार.बना चुका है. इसकी शिकायत नगर निगम को किया गया, लेकिन निगम ने कोई कदम नही उठाया. छबि की मौत के बाद उसके परिजनों ने सुल्तानपुरी थाने में निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में घमासान, दो दिनों तक होगी चर्चा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read