फ़तेहपुर में खौफनाक हत्या
Uttar Pradesh Crime Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने शादीशुदा महिला को झाड़ियों में ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी. दरिंदगी यहीं नहीं थमी, आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर उसकी अंतड़ियां खींच ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना अपराध कबूल किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला ने जहर देकर उसकी पिता की हत्या की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस अपराध को अंजाम दिया. हालांकि उसने रेप से इनकार किया है.
मामला 28 जुलाई 2025, दिन सोमवार को किशनपुर से सामने आया है. युवक ने अपने पिता की हत्या के शक में रात को एक महिला की नृशंस हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के अनुसार, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
पुलिस को सुनाई शातिर कहानी
- शातिर दिमाग सर्वेश निषाद ने पहले हत्या की और उसके बाद पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया.
- मंगलवार को सुबह थाने पहुंचकर उसने ही महिला के शव की जानकारी दी थी.
- जब पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची तो उसने बताया कि वह बीती शाम उसके साथ बाजार गया था.
- लौटते समय दोनों ने जंगल में शराब पी थी. नशे में वह अपने रिश्तेदार के यहां चला गया.
- सुबह जब फोन नहीं मिला तो वह जंगल में पहुंचा तो उसे वहां महिला का शव पड़ा था.
- उसकी इस कहानी पर पुलिस को शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई.
महिला के पति ने लगाए गंभीर आरोप
महिला के पति ने आरोपी पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता था और उसकी पत्नी पर अपने पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा रहा था. फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं मामले में अन्य एंगल भी तलाशे जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सेक्स टेप केस: प्रज्वल रेवन्ना दोषी हैं, कल हाइकोर्ट में सुनाई जाएगी सजा
महिला के परिवार पर क्या बीत रही है?
महिला के छह छोटे बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी नौ साल और छोटा बेटा छह माह का है. परिवार पर इस घटना का गहरा प्रभाव पड़ा है और पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए काम कर रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने शराब की दुकान और सब्जी वाले से पूछताछ की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत इकट्ठा करने के लिए काम कर रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



