Bharat Express DD Free Dish

मां-बेटी का काला सच: पत्नी ने हाथों से उजाड़ी मांग, लड़की ने बाप को दी खौफनाक मौत

Assam Crime News: भारत के उत्तर पूर्वी राज्य के डिब्रूगढ़ से एक व्यापारी की खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है. इसमें मां ने बेटी का साथ दिया और खुद ही अपनी मांग उजाड़ ली.

Assam Crime News Mother And Daughter Killed Businessman Murder With Help Of Supari Killer

असम में खौफनाक हत्या

Assam Crime News: असम के डिब्रूगढ़ में एक खौफनाक घटना सामने आई है. पत्नी और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ने मिलीभगत करते हुए अपने पति की हत्या करवा दी. इस हत्या को डकैती में मारे जाने के तौर पर पेश करने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक के भाई को शक होने पर जब पुलिस ने जांच की तो खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ. मामले में पुलिस ने व्यवसायी की पत्नी और नाबालिग बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, व्यवसायी की हत्या के पीछे पत्नी और बेटी का हाथ था, जिन्होंने कथित तौर पर दो नाबालिग किलर्स को सुपारी दी थी.

पुलिस (Assam Police) ने बताया कि व्यवसायी उत्तम गोगोई उर्फ शंकर की हत्या के मामले में उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने दो नाबालिग किलर्स को कई लाख रुपये और सोने के जेवरात देने का वादा किया था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और मकसद का पता लगाया जा सके.

पहले बताया था ब्रेन स्ट्रोक से हुई है मौत

गोगोई के परिवार ने पहले पुलिस को बताया था कि उनकी मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है, लेकिन घटनास्थल पर कुछ संदिग्ध चीजें देखकर पुलिस को शक हुआ. बाद में जांच में पता चला कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी. गोगोई के भाई ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके भाई के कान का एक हिस्सा कट गया था और उनके पास एक खुला छाता था.

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि गोगोई की पत्नी और बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हत्या की साजिश लंबे समय से चल रही थी और आरोपियों ने पहले भी इसे अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन वे असफल रहे.

ये भी पढ़ें: पंजाब बॉर्डर पर दो अलग-अलग घटनाओं में बीएसएफ का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर गिरफ्तार और ड्रोन बरामद

नाबालिग बेटी ने माना अपना अपराध

पुलिस ने बताया कि गोगोई की नाबालिग बेटी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस ने बताया कि वह एक नाबालिग आरोपी की दोस्त है और उसने ही हत्या की साजिश में अपनी मां का साथ दिया था. पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी और जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि वह हत्या के पीछे की पूरी साजिश और मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

प्रदर्शन और न्याय की मांग

गोगोई की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, पुलिस को अभी भी इस बात पर संदेह बना हुआ है कि आखिर इसके असल वजह कुछ और हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read