Aamir Khan News: मायानगरी मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है. जिसका मतलब है कि इस शहर में भारत के सबसे अमीर लोग रहते हैं. जहां इतने अमीर लोग रहेंगे तो वहां के रियल एस्टेट मार्केट का हाल आप समझ सकते हैं. यहां घर खरीदना तो छोड़िये, फ्लैट भी लेना अच्छे-अच्छे अमीरों का सपना होता है. मुंबई में बिकने वाले फ्लैट्स की कीमत देश में सूर्खियां बन जाती हैं. अब इन्हीं सूर्खियों का हिस्सा बने हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शन कहे जाने वाले आमिर खान. दरअसल आमीर खान अब अपना ठिकाना छोड़कर किराये के फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं.
घर का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
मीडिया में तैर रही खबरों के मुताबिक आमिर खान अब मुंबई के बांद्रा वेस्ट में मौजूद एक किराये के फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल्स में 4 लग्जरी अपार्टमेंट्स किराये पर लिए हैं. इन फ्लैट्स का किराया 24.5 लाख रुपये प्रति महीना बताया जा रहा है. जो कि हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा.
पाली हिल्स इलाके में 4 लग्जरी फ्लैट्स
Zapkey.com ने बताया है कि आमिर खान पाली हिल्स इलाके में 4 लग्जरी फ्लैट्स किराये पर लिये हैं. वो यहां 2030 तक रहेंगे. इसमें 45 महीने की लॉक-इन-पीरियड भी शामिल है. लीज एग्रीमेंट के मुताबिक इसके लिए आमिर खान ने 1.46 करोड़ रुपये से अधिक की सिक्योरिटी डिपॉजिट, 2000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस और 4 लाख रुपये की स्टॉम्प ड्यूटी भी चुकाया है.
ये भी पढ़ें- लाल किला सुरक्षा में बड़ी चूक! मॉक ड्रिल के दौरान डमी बम के साथ दाखिल हुए पुलिसकर्मी, 7 जवान सस्पेंड
1862 करोड़ रुपये है आमिर खान की नेटवर्थ
फोर्ब्स के मुताबिक आमिर खान की नेटवर्थ 1862 करोड़ रुपये है. जो कि उन्हें बॉलीवुड के सबसे धनवान एक्टर्स में से एक बनाती है. आमिर खान के पास मुंबई में विर्गो हाउसिंग सोसाइटी में 12 फ्लैट्स हैं. जिनमें हाई-प्रोफाइल रीडेवलपमेंट का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि खान इसे अल्ट्रा प्रीमियम सी फेसिंग रेसिडेंस के तौर पर तैयार करा रहे हैं. इस रीडेवलपमेंट के बाद उस फ्लैट का सर्किल रेट बढ़ जाएगा. जो 1 लाख रुपये प्रति वर्गफुट से भी अधिक तक जा सकता है. यानी इन फ्लैट्स की कीमत 100 रुपये से भी अधिक हो जाएगी. फ्लैट्स में रीडेवलपमेंट का काम होने की वजह से आमिर खान को यह फ्लैट छोड़कर किराये के फ्लैट में जाना पड़ा है.
बता दें कि, आमिर खान जहां रहने अब गए हैं. वो इलाका बॉलीवुड के स्टार, सुपरस्टार्स से भरा पड़ा है. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी इसी एरिया में रहते हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





