Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कभी बारिश तो कभी उमस की मार, जानें अब कब बरसेंगे बादल

दिल्ली-NCR का मौसम इन दिनों बदलते मिजाज के साथ बरसात और उमस का मिश्रण दे रहा है. 13 अगस्त से मानसून दोबारा सक्रिय होगा और 15 अगस्त तक कई इलाकों में तेज से मध्यम बारिश के आसार हैं.

weather update-Delhi NCR Weather-imd alert

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों सच में पहेली बना हुआ है. एक तरफ आसमान से बारिश की फुहारें गिर रही हैं, तो दूसरी ओर उमस लोगों का जीना मुश्किल कर रही है. पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है, और कहना गलत नहीं होगा कि फिलहाल इसका मिज़ाज थोड़ा ‘बेईमान’ हो गया है.

मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के मुताबिक, सोमवार यानी 11 अगस्त को दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी(IMD alert). कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, खासकर सुबह या देर शाम के वक्त. बीच-बीच में धूप भी झलक दिखाएगी, जिससे उमस और भी बढ़ सकती है.

हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. तापमान की बात करें तो दिन का पारा अब 31 डिग्री से बढ़कर 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान भी पिछले दिनों की तुलना में ऊपर जाने की उम्मीद है.

13 अगस्त से लौटेगा मानसून का असली रंग

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 13 अगस्त से दिल्ली-एनसीआर में मानसून दोबारा जोर पकड़ लेगा (Delhi NCR Weather). नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में 13 से 15 अगस्त तक कभी तेज, तो कभी मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान हल्की आंधी भी चल सकती है. इन तीन दिनों में मौसम खुशनुमा रहेगा और तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. 16 अगस्त से बारिश की रफ्तार कम होकर हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है.

ये भी पढ़ें- EVM मैनेजमेंट का खुलासा, उद्धव और शरद पवार ने ठुकराया ‘जीत की गारंटी’ वाला प्रस्ताव

यूपी में भी बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में आज यानी सोमवार को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को बारिश लौटेगी और 13-14 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन दिनों झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना हो जाएगा. 15 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read