Bharat Express DD Free Dish

Mangalwar Ke Upay: 40 मंगलवार तक करें यह काम, बजरंगबली की कृपा से बढ़ेगी सफलता, जानें खास उपाय

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है, जो भगवान राम के अनन्य भक्त और शक्ति, साहस तथा भक्ति के प्रतीक हैं. इस दिन यदि श्रद्धा और विधिपूर्वक कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं.

मंगलवार के दिन करें ये विशेष उपाय (Mangalwar Ke Upay)

मंगलवार का दिन बजरंगबली की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन यदि विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन की कठिनाइयाँ दूर होकर सफलता के रास्ते खुलने लगते हैं. आइए जानते हैं तीन ऐसे आसान उपाय जो आपको सुख-समृद्धि और मानसिक शांति दिला सकते हैं.

1. बजरंगबली को पहनाएं लाल जनेऊ

मंगलवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ़ लाल या केसरिया वस्त्र धारण करें. घर पर हनुमानजी की पूजा के बाद मंदिर जाएं और बजरंगबली को लाल जनेऊ अर्पित करें. यह उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करता है और बिगड़े हुए काम संवारने लगता है. दुख और कष्ट धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं.

2. मारुति स्तोत्र का 40 मंगलवार पाठ

हर मंगलवार को मारुति स्तोत्र का पाठ करें। यदि इसे लगातार 40 मंगलवार तक किया जाए, तो मानसिक शांति प्राप्त होती है, चिंताएं समाप्त होती हैं और हनुमानजी का विशेष आशीर्वाद मिलता है. यह उपाय करियर में तरक्की और सुख-समृद्धि बनाए रखने में भी सहायक है.

3. हनुमान गायत्री मंत्र का जाप

मंगलवार को हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी है— “ॐ आञ्जनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्।” इस मंत्र के जाप से मन के भय और तनाव दूर होते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सफलता के कई अवसर प्राप्त होते हैं.

4. बजरंगबली को चढ़ाएं बूंदी के प्रसाद

अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो हनुमान मंदिर में मंगलवार को जाए और बजरंगबली को बूंदी के प्रसाद चढ़ाएं. चढ़ाने के बाद इस प्रसाद को बच्चों में जरूर बांटें. लगातार हर मंगलवार को इस उपाय को करें इससे आपके जीवन से नाकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और सकारात्मकता का संचार होगा.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read