Siddhivinayak Temple: अंगारकी चतुर्थी के पावन अवसर पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. कल देर रात से ही भक्त गणपति बप्पा के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर खड़े हैं. दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 3 से 4 घंटे तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है.
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने वीडियो में कहा कि ‘आज सिद्धिविनायक मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश जी के दर्शन करने के लिए आते हैं और इस दिन पर विशेष रूप से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए यहां आते हैं.’
Maharashtra: अंगारकी चतुर्थी पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम#AngarkiChaturthi #SiddhivinayakTemple #Mumbai #Maharashtra #SpecialArrangements #Devotees #TempleDarshan #FestiveSeason #CrowdManagement #ReligiousEvent #BharatExpress |… pic.twitter.com/IR8GI7EVfX
— Bharat Express (@BhaaratExpress) August 12, 2025
भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पंडाल बनाए गए हैं ताकि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाया जा सके. चाय-पानी की मुफ्त व्यवस्था भी की गई है. सुरक्षा के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है.
यातायात और सुविधाओं में विशेष बदलाव
महाराष्ट्र और मुंबई के विभिन्न इलाकों से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. दादर रेलवे स्टेशन से सिद्धिविनायक मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई गई है. वहीं, मेट्रो सेवाओं का समय भी बढ़ा दिया गया है, जिससे भक्त आसानी से मंदिर तक पहुंच सकें.
ये भी पढ़ें: संस्कृत की मधुर ध्वनि से गूंजा मानसरोवर गार्डन, 15 स्कूलों के बच्चों ने किया सनातन परंपरा का भव्य प्रदर्शन
7 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान
मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज करीब 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने आने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ की गई हैं. पुलिस, स्वयंसेवक और मंदिर कर्मचारी लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

