Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवसेना-एनडीए गठबंधन के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने वर्मा आवास पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया.
इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी को साहस और शौर्य के प्रतीक 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ. यह पावन दिवस माँ भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का प्रतीक है. हम उन वीर हुतात्माओं को नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र और स्वाभिमानी बना.”
डॉ. वर्मा ने आगे कहा, “आज हमारा संकल्प है कि हम न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण करें, जिसका स्वप्न हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था. आइए, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हों.”
देशभक्ति गीत और राष्ट्रगान से गूंजा समारोह
कार्यक्रम में राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और तिरंगे के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं. उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया. समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगे माहौल ने सभी के मन में नई ऊर्जा और देशप्रेम का संचार किया.
ये भी पढ़ें- किश्तवाड़ आपदा को लेकर पीएम मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



