Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Bihar News: बिहार में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने जारी किया भोजपुरी गाना, गाने में विजय सिन्हा के नाम का जिक्र

Bihar News: कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप पर भोजपुरी भाषा में एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें गाने के जरिए बीजेपी और चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए हैं.

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की. इस यात्रा में उन्होंने कहा, “यह यात्रा ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा के लिए है.”

भोजपुरी भाषा में कांग्रेस ने जारी किया गाना

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक बिहार की भोजपुरी भाषा में वीडियो भी जारी किया है जिसमें गाने के जरिए बीजेपी और चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए हैं. वीडियो में कहा गया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग वोटवा चोर लागेला, रोजगार पे डाला ताला, वोट पे डाका डाला. कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम दो जगह वोटर लिस्ट में है, जिसका जिक्र इस गाने में भी किया गया है. साथ ही उनका कहना है कि कई मृतक लोगों का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है.

चुनाव से नहीं डरता- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में जानबुझकर चुनावी धांधली की गई. उन्होंने यह भी कहा कि हम चुनाव आयोग से डरने वाले नहीं हैं. वहीं चुनाव आयोग ने इस आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी से हलफनामा दाखिल करने या माफी मांगने की बात की है.

कब तक चलेगी यात्रा?

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ 16 दिन तक चलेगी और बिहार के करीब 20 जिलों में करीब 1300 किलोमिटर की दूरी तय करेगी. शुरुआत में लालू यादव और तेजस्वी यादव भी इसमें शामिल हुए जबकि आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे.

चुनाव आयोग पर विपक्ष हमलावर

SIR को लेकर कांग्रेस और विपक्ष पहले से ही चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी सांसदों ने मार्च किया और गिरफ्तारी भी दी. अब देखना होगा कि राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार की राजनीति में क्या असर डालती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism