Bharat Express DD Free Dish

Donald Trump की पहल पर पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात तय, दो हफ्तों में जंग पर फैसला संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए चल रही अहम बैठक के बीच में राष्ट्रपति पुतिन को फोन लगाया.

Donald Trump की पहल पर पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात तय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) और यूरोपीय नेताओं के साथ चल रही अहम बैठक को बीच में रोककर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को फोन लगाया. करीब 40 मिनट की बातचीत में ट्रंप (Donald Trump) ने एक त्रिपक्षीय बैठक की योजना बनाई. जिसमें पहले पुतिन और जेलेंस्की (Putin-Zelensky) आमने-सामने मिलेंगे और फिर ट्रंप (Donald Trump) की मौजूदगी में तीनों नेता एक साथ बैठेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा,

“मैंने राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) को फोन किया और जल्द ही उनकी और राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) की मुलाकात होगी. इसके बाद हम तीनों एक साथ बैठेंगे. मुझे लगता है कि इस बैठक से कुछ सकारात्मक निकलकर आएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन वास्तव में कुछ ठोस करना चाहते हैं और शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं.”

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या कहा?

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky) ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा,

“हमारी बातचीत अच्छी रही, लेकिन सबसे अच्छा अभी आना बाकी है. हमने सुरक्षा गारंटी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात की. यूक्रेन की सुरक्षा अमेरिका और यूरोपीय देशों पर निर्भर करती है.”

वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि त्रिपक्षीय बैठक में सभी जरूरी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी.

ट्रंप का दावा

ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia–Ukraine War) को लेकर अगले दो हफ्तों में बड़ा फैसला हो सकता है. उन्होंने कहा,

“सीजफायर सिर्फ एक अस्थायी समाधान है. हम दीर्घकालिक शांति समझौते पर बात कर रहे हैं. मेरी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है.”

इसे भी पढ़ें-अलास्का से पुतिन का टॉयलेट-पॉटी भी ले जाया गया रूस, राष्ट्रपति का ‘पू ब्रीफकेस’ क्यों बना चर्चा का विषय?

अब सबकी नजरें अगस्त के अंत में होने वाली पुतिन-जेलेंस्की मुलाकात और उसके बाद होने वाली त्रिपक्षीय बैठक पर टिकी हैं. क्या यह पहल युद्ध को खत्म करने की दिशा में पहला ठोस कदम साबित होगी? यही सवाल अब पूरी दुनिया पूछ रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read