Bharat Express DD Free Dish

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद, येलो अलर्ट जारी

Himachal Kullu Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी में बादल फटने से फ्लेश फल्ड आया जिसने तीन दुकानें बह गईं और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. डीसी ने स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं.

Himachal Kullu Cloud Brust

Himachal Kullu Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी के कनौण की ऊंची पहाड़ी पर देर रात भारी बारिश से बादल फटने के बाद परेशानियां बढ़ गई है. पहले किश्तवाड़ में कुदरत ने तबाही मचाई और अब हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है. बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आकर कनौण में तीन दुकानें बह गईं और लोगों की जमीनों बाग-बगीचों और फसलों को भी काफी नुकासान पहुंचा है. इस स्थिति को देखते हुए डीसी ने स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं.

सरवरी में भी तबाही

सरवरी खड्ड में जलस्तर अचानक बढ़ गया. पानी के तेज बहाव से एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया. भूतनाथ मंदिर के पास बस स्टैंड को जोड़ने वाली सड़क पर गहरी दरारें पड़ गईं. सुरक्षा के लिए बनाया गया डंगा भी बह गया. वहीं, हनुमानी बाग से जुड़ा पैदल पुल टूटने की कगार पर है. स्थानीय लोगों की आवाजाही पर संकट गहराता जा रहा है.

स्कूल-कॉलेज बंद

लगातार बारिश और आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बंजार और कुल्लू सदर क्षेत्र में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है. डीसी कुल्लू एस. रवीश (IAS) ने कहा कि क्लाउडबर्स्ट और भूस्खलन के कारण जगह-जगह सड़कें बाधित हुई हैं और पुल बह गए हैं. मौसम विभाग ने 19 अगस्त 2025 के लिए कुल्लू में येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश से हवाई उड़ाने प्रभावित, Indigo ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आदेश दिया कि 19 अगस्त को कुल्लू और बंजार उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. इसमें स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र और DIET शामिल हैं. अधिकारियों को छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मॉनसून से भारी तबाही

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, 20 जून से अब तक हिमाचल प्रदेश में 268 लोगों की मौत हो चुकी है. 37 लोग अभी भी लापता हैं और 336 लोग घायल हुए हैं.अब तक 2540 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, 2274 पशुशालाएं और 362 दुकानें ढह गईं. 1630 मवेशी और 25,755 पोल्ट्री बर्ड्स की मौत भी दर्ज की गई है.

करोड़ों का नुकसान

भारी बारिश और भूस्खलन से 2 राष्ट्रीय राजमार्ग और 387 सड़कें बंद हैं. 760 ट्रांसफार्मर ठप हो चुके हैं और 186 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं. अब तक राज्य को 2194 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read