Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Gold Silver Price Today: सोने के दामों में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आपके शहर में क्या है सोने चांदी के ताजा दाम

सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरुरी खबर. सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं आज के ताजा दाम.

Gold Silver Price Today, Delhi Gold Rate, UP Gold Price, MP Indore Gold Rate

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 93,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना आज से शुरू, पीएम मोदी ने लाल किले से किया ऐलान, जानें क्या है ये स्कीम

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,00,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,00,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 97,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest