Weather Update: देशभर में आज से मानसून रफ्तार पकड़ने को पूरी तरह से तैयार है. मौसम विभाग ने कई राज्यों मे बारिश तो कुछ में वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है. तेज बारिश के चलते यूपी समेत बिहार के कई जिलो में बाढ़ जैसे हालात हने हुए हैं.
वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से लोगों को गर्मी और उस का सामना कर पड़ रहा है, लेकिन IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली, यूपी और बिराप समेत कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. चलिए जानते हैं आज आपके राज्य और शहर में कसा रहेगा मौसम.
Delhi-NCR में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज (22 अगस्त) IMD ने तेज भारिश अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार ये बारिश 25 अगस्त तकजारी रहने वाली है. वहीं कई इलाकों में सावधान रहने की सलाह भी दी गई है. इसके साथ ही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों और गली-मोहल्लों का जो हाल होता है उसके कारण ट्राफिक व्यवस्था भी खराब होने की संभावना है.
यूपी-बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज एक बार फिर बादल आफत बनकर बरसने वाले हैं. जिसके कारण 1 से ज्यादा यूपी के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
वहीं यूपी से सटे राज्य बिहार की बात की जाए तो यहां ङी मौसम विभाग ने 10 से ज्यादा जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां बिजली गिरने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें- एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी है गोली
पहाड़ी राज्यों में बारिश का संकट
देश के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बारिश से हालात बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में तेज बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहीं निचले इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज मौसम विभाग ने यहां के कुल 6 इलाकों में मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





