Bharat Express DD Free Dish

Kokilaben Ambani की अचानक बिगड़ी तबीयत, HN रिलायंस हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, अंबानी परिवार की बढ़ी चिंता

रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी और अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है.

Kokilaben Ambani की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती

Kokilaben Ambani: रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी और अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. 91 वर्षीय कोकिलाबेन को तुरंत एचएन रिलायंस अस्पताल, मुंबई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हालत पर नज़र रख रही है.

मुंबई पहुंचा अंबानी परिवार

खबर सामने आते ही पूरा अंबानी परिवार मुंबई पहुंच गया. उन्हें कालिना एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी काफी चिंतित और उदास दिखाई दिए.

मुकेश अंबानी भी अपनी मां की देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचे. हालांकि, परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डॉक्टरों की सख्त निगरानी

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कोकिलाबेन की सेहत स्थिर है लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए मेडिकल टीम चौकसी बरत रही है. फिलहाल परिवार ने स्थिति को निजी रखने का फैसला लिया है. वहीं, परिवार के करीबियों ने बताया कि उनकी देखभाल बेहद अच्छे तरीके से की जा रही है.

ये भी पढ़ें- पंजाब के मशहूर कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, अपनी हास्य शैली से फिल्मों में डालते थे जान

धीरूभाई अंबानी से शादी

कोकिलाबेन अंबानी ने साल 1955 में धीरूभाई अंबानी से शादी की थी. उनके चार बच्चे हैं, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीना कोठारी और दीप्ति सल्गांवकर. वह लंबे समय से अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी और उनके परिवार के साथ मुंबई के एंटीलिया में रहती हैं.

कोकिलाबेन को कभी-कभी सार्वजनिक आयोजनों में देखा जाता है. इस साल फरवरी में वह प्रयागराज महाकुंभ में अपने परिवार के साथ नजर आई थीं. वित्तीय रूप से भी वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक अहम शेयरहोल्डर हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास करीब 1.57 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 0.24% हिस्सा है. मौजूदा वैल्यू के हिसाब से उनकी नेटवर्थ करीब 18,000 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read