अगस्त 2025 में भारत की प्राइवेट सेक्टर इकॉनमी ने अब तक की सबसे तेज़ ग्रोथ दर्ज की है. HSBC के फ्लैश PMI सर्वे के मुताबिक, देश में नए ऑर्डर्स की बाढ़ आ गई है जिससे मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.
HSBC Flash India Composite Output Index अगस्त में 65.2 तक पहुंच गया जो जुलाई में 61.1 था. ये उछाल दिसंबर 2005 से शुरू हुए सर्वे के इतिहास में सबसे बड़ा है. सर्वे में बताया गया कि बिजनेस एक्टिविटी में ये उछाल मजबूत डिमांड और रिकॉर्ड सेल्स वॉल्यूम की वजह से आया है.
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बात करें तो PMI इंडेक्स 59.8 पर पहुंच गया जो जनवरी 2008 के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है. नए घरेलू ऑर्डर्स में तेज़ बढ़ोतरी हुई है हालांकि एक्सपोर्ट ऑर्डर्स जुलाई के स्तर पर ही रहे.
सर्विस सेक्टर ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए HSBC Flash India Services PMI अगस्त में 65.6 तक पहुंच गया जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों तरह के ऑर्डर्स में जबरदस्त उछाल आया है.
रोजगार के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है. खासकर सर्विस सेक्टर में अगस्त में हायरिंग तेज हुई. मैन्युफैक्चरिंग में थोड़ी सुस्ती रही लेकिन कुल मिलाकर जॉब क्रिएशन औसत से ऊपर रहा.
डिमांड सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों से भी आई है. एशिया, मिडिल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका से कंपनियों को भारी ऑर्डर्स मिले हैं.
महंगाई का असर भी दिखा. इनपुट कॉस्ट बढ़ी लेकिन कंपनियों ने आउटपुट प्राइस और मार्जिन में सुधार किया.
सरकार के $10 ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य को देखते हुए ये ग्रोथ बेहद अहम है. मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, EV, रिन्यूएबल एनर्जी और डिफेंस जैसे सेक्टर इस ग्रोथ के इंजन बनते जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें-संसद के दोनों सदनों से पास हुआ नया गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स विधेयक, उल्लंघन करने पर क्या है सजा का प्रावधान?
कुल मिलाकर अगस्त का महीना भारत की इकॉनमी के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग रहा और आने वाले महीनों में और भी पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
